बिलासपुर

एसीबी रेड :- आय से अधिक संपत्ति मामले में प्रदेश के कई शहरों में पड़ी रेड, गाँजा तस्करी के आरोपी आरक्षकों और लेखा अधिकारी के ठिकानों में पहुँची टीम,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – ट्रेन में गांजा तस्करी मामले के भूतपूर्व जी.आर.पी. आरक्षकों के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज कर उनसे संबंधित 06 स्थानों में रेड की कार्यवाही की गई है । जिला बिलासपुर में गांजा तस्करी करते पकड़े गये जी.आर.पी. के आरक्षक मन्नू प्रजापति , संतोष कुमार राठौर एवं लक्ष्मण गाइन के विरूद्ध एसीबी में अपराध कमांक 56 / 24 , 57 / 2024 एवं 58/2024 धारा -13 ( 1 ) बी . 13 ( 2 ) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज कर उनके निवास स्थान एवं संबंधित जगहों पर आज सुबह एसीबी रायपुर एवं बिलासपुर की 06 टीमों ने जिला बिलासपुर , कोरबा , गरियाबंद एवं कोण्डागांव में रेड की कार्यवाही की तीनों के निवास स्थानों एवं अन्य जगहों से लाखों रूपये के कीमती आभूषण , मकान एवं जमीन के दस्तावेज कई बैंक एकाउंट एवं निवेश से संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं । प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।

सहायक लेखा अधिकारी के घर भी पहुँची टीम..

पूर्व में एसीबी द्वारा ट्रेप जनपद पंचायत बोड़ला , जिला कवर्धा के सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर के विरूद्ध आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज कर रेड की कार्यवाही । पूर्व में दिनांक 12.09.2024 को जनपद पंचायत बोड़ला , जिला कवर्धा के सहायक लेखा अधिकारी नरेन्द्र कुमार राउतकर को एसीबी रायपुर की टीम ने प्रार्थी से ग्राम पंचायत आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य की किश्त निकालने के एवज में 01 लाख रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था । विवेचना के दौरान प्रथम दृष्टया आरोपी के द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति अर्जित करना पाया गया । अतः उसके विरूद्ध अपराध क्रमांक 59 / 2024 धारा -13 ( 1 ) बी . 13 ( 2 ) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज कर उससे संबंधित कवर्धा एवं राजनांदगांव जिलों के 03 स्थानों पर रेड की कार्यवाही की गई , जहां से आरोपी एवं उसकी पत्नी के नाम पर कई एकड़ जमीन एवं प्लाट / मकान के दस्तावेज , बैंक एकाउंट से संबंधित दस्तावेज , बच्चों के नाम पर किये गये निवेश संबंधित दस्तावेज प्राप्त हुए हैं । प्राप्त दस्तावेजों का विश्लेषण एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है ।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि...