बिलासपुर

अवैध प्लॉटिंग पर तखतपुर क्षेत्र में चला फिर बुलडोजर… तोड़े गए अवैध निर्माण, आखिर मस्तूरी क्षेत्र में कब होगी कार्रवाई?

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध तखतपुर एसडीएम द्वारा आज भी कार्रवाई जारी रही। छतौना, समलपुरी और पेंडारी में आधा दर्जन अवैध निर्माण कार्यों को ढहाया गया। बगैर कॉलोनाइजर लाइसेंस और नक्शा पास कराए संबंधितों द्वारा सड़क, नाली और बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया गया था।

जिन भूस्वामियों द्वारा निर्मित अवैध सरंचना को ढहाया गया उनमें मनीषा पति मुकेश अग्रवाल,इंदु इंटरप्राइजेज के शैलेश पिता महेश अग्रवाल, छतौना के रिद्धि सिद्धि मैनेजमेंट संचालक खुशबू पति विजय अग्रवाल, मायादेवी पति महेश, समलपुरी के मुर्तजा हुसैन तथा पेंडारी से मुर्तजा हुसैन द्वारा निर्मित अवैध निर्माण शामिल हैं।

एसडीएम वैभव क्षेत्रज्ञ के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस अमला मुस्तैदी के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। ज्ञात हो कि एसडीएम ने बिलासपुर शहर से लगे दर्जन भर ग्रामों में प्लॉटिंग करने वाले लगभग डेढ़ सौ भूस्वामियों को नोटिस जारी कर दस्तावेज प्रस्तुत करने कहा था। एक भी ने वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। तोड़ फोड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...