बिलासपुर

अवैध प्लाटिंग को लेकर पटवारी और आरआई की जिम्मेदारी होगी तय…जिला कलेक्टर ने दिए निर्देश, टीएल बैठक में योजनाओं की हुई समीक्षा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण ने आज साप्ताहिक टीएल की बैठक में महतारी वंदन योजना, आयुष्मान कार्ड सहित शासन की विभिन्न प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने महतारी वंदन योजना के तहत ऑनलाइन एंट्री पर ज्यादा फोकस करने को कहा है। बैठक में बताया गया कि जिले में 11 तारीख तक 2.23 लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। कलेक्टर ने राज्य शासन के निर्देशानुसार स्कूलों में मध्यान्ह भोजन का संचालन महिला स्व सहायता समूह को सौंपने को कहा है। सभी एसडीएम पखवाड़े भर के भीतर शासन के इस आदेश का पालन किया जाना सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने एक दिव्यांग यात्री का निजी बस में दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए आरटीओ को कार्रवाई करने को कहा है । उन्होंने कहा कि कार्रवाई के साथ ही पीड़ित यात्री को आने-जाने के लिए आजीवन फ्री पास उपलब्ध कराया जाए। कलेक्टर ने अवैध प्लाटिंग के मामले में स्थानीय राजस्व अधिकारियों जैसे पटवारी आरआई की भी जिम्मेदारी तय करने को कहा है।

उनके विरुद्ध भी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। अंतर विभागीय विभागीय समन्वय की चर्चा के दौरान यह जानकारी सामने आई की तखतपुर के चोरभट्टी सरकारी फार्म हाउस में भरनी पंचायत के सचिव ने अवैध कब्जा कर लिया है। कलेक्टर ने सचिव के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ अवैध कब्जा हटाने के निर्देश एसडीएम को दिए। बैठक में नर्सिंग एक्ट 2023 के विभिन्न प्रावधानों पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, एडीएम आरए कुरुवंशी,शिवकुमार बनर्जी, सीएसपी सुजाता कुमार सहित सभी विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा...चोरी की तीन दोपहिया वाहन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर में देर रात बवाल.....रात के सन्नाटे में खूनी हमला, मामूली विवाद में युवक का सिर फोड़ा बिलासपुर:- शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर 20 लाख की ठगी, कारोबारी ने दर्ज कराई एफआईआर प्रदेश में पहली बड़ी कार्रवाई... हादसे की सूचना मिलने पर लेट से पहुँचा आरक्षक, लापरवाही पर आरक्षक सस... रेत घाट बंद फिर भी खनिज माफिया सक्रिय, बिलासपुर में फिर हुई कार्रवाई... 7 मशीनें-वाहन जब्त, 840 घन म... बिलासपुर:- ईडी अफसर बताकर रेलवे में नौकरी का झांसा... बेरोजगार युवक से 3.14 लाख की ठगी, दंपती पर केस...