छत्तीसगढ़रायपुर

अब छत्तीसगढ़ के सवर्णों को भी मिलेगा आरक्षण का लाभ,विरोध के आगे झुकी काँग्रेस सरकार जानिए कैसे मिलेगा आरक्षण का लाभ

सवर्णों को मिलने वाले 10% आरक्षण के प्रदेश में भी लागू हो जाने से अब यहां के अत्यंत गरीब सवर्णों को नौकरी और शिक्षा में राहत मिलेगी

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

आखिरकार छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को सवर्णों को दिए जाने वाले 10% आरक्षण के लिए राजी होना पड़ा। केंद्र की मोदी सरकार ने 19 जनवरी को ऐतिहासिक फैसला लेते हुए देश के गरीब और निर्धन सवर्णों के लिए नौकरी और पढ़ाई में 10% आरक्षण की व्यवस्था की थी ।जिसका कांग्रेस ने विरोध किया था। यही वजह थी कि केंद्र द्वारा इस नियम को पारित करा लिये जाने के बाद भी कांग्रेस शासित राज्यों में इसके क्रियान्वयन पर सवाल खड़ा करते हुए इस पर अघोषित रोक लगा दी गई थी। कई मर्तबा चुनाव की आड़ लेकर भी सरकार इससे बचती रही, लेकिन अब भीतर ही भीतर विरोध के सुलगने से सरकार को घुटने टेकने पड़े और छत्तीसगढ़ में भी गरीब सवर्णों के लिए 10% आरक्षण को लागू कर दिया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस विषय में परिपत्र जारी किया गया है।

कलेक्टर ,कमिश्नर और जिला पंचायत सीईओ को जारी परिपत्र में सरकार द्वारा निर्देशित किया गया है कि इसके लिए प्रमाण पत्र बनाने हेतु सक्षम अधिकारी नियुक्त किया जाए। राज्य सरकार की तरफ से राजस्व अधिकारी और तहसीलदार को प्रमाण पत्र हेतु सक्षम पदाधिकारी , जो आय व संपत्ति के आधार पर प्रमाण पत्र जारी करेंगे। सवर्णों को मिलने वाले 10% आरक्षण के प्रदेश में भी लागू हो जाने से अब यहां के अत्यंत गरीब सवर्णों को नौकरी और शिक्षा में राहत मिलेगी।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: बेल्ट-चाकू लेकर बाईपास पर निकलता था लूट गैंग, 47 मोबाइल समेत 7 आरोपी गिरफ्तार पचपेड़ी:- लीलागर की तेज धार में समाई जिंदगी, 72 घंटे बाद नदी से निकली 40 वर्षीय महिला की लाश; हादसे ... श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;...