सीपत

गाली देने से मना करना एक परिवार को पड़ा महंगा,,आधा दर्जन लोगो ने घर में घुसकर की मारपीट,, 2 को गंभीर हालत में किया गया सिम्स रिफर, सीपत थाना क्षेत्र का मामला..

उदय सिंह

सीपत – घर के पास नशा करने से मना करना नशेड़ियों को नागवार गुजारा,जिससे गुस्साए लोगो ने गांव के ही सूर्यवंशी परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरा मामला सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ग्राम कुकदा सूर्यवंशी मोहल्ला का है। जहां गुरुवार को प्रार्थी राजकिरन सूर्यवंशी ने उनके घर के पास
बर तालाब के मेड मे बैठकर कुछ लोग गांजा दारू पीते गाली गलौच कर रहे थें, जिसे प्रार्थी के पिता जोहन लाल सूर्यवंशी के द्वारा सभी लोगो को मना किया गया। जिससे गुस्साए करन सूर्यवंशी , सानू सूर्यवंशी , हिमांशु सूर्यवंशी , अरूण सूर्यवंशी , विक्रम सूर्यवंशी , अविनाश सूर्यवंशी , विकास सहित अन्य लोगो ने उनके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। बात यही नहीं रुकी आरोपियों ने एक राय होकर प्रार्थी के घर में ईट, पत्थर से हमला कर दिया।

वही वहा मौजूदा प्रार्थी के पिता जोहन लाल सूर्यवंशी, बडे पापा छतलाल सूर्यवंशी, भाई शैलेन्द्र सूर्यवंशी, रंजीत सूर्यवंशी, तीजाउ, भतीजा इशु ,चाची केवरा बाई सूर्यवंशी, बडे मम्मी सुमेंदा सूर्यवंशी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। जिन्हे गंभीर चोट आई है। वही आरोपियों ने घर के सामने रखे दो बाइक पर भी अपना गुस्सा उतारा है। वही इस घटना से आहत 2 घायलों को सिम्स हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उनका सघन उपचार जारी है। इधर इस घटना कि सूचना पर सीपत पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार