बिलासपुर

दुष्कर्म का मामला:शादी का झांसा देकर युवती से दो सालो तक दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिटी कोतवाली पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे..

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर दो सालो से दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सिकंदर कैम्प ग्वालियर निवासी सचिन लकडा 2017 में अपनी बड़ी मम्मी के घर कोरबा जिले के मोरगा क्षेत्र में आया हुआ था। जहा प्रार्थिया और युवक के बीच जान पहचान हुई। जिसके बाद दोनो काफी समय तक फोन में बात चीत करने लगे। इसी बीच 25.07.2021 को आरोपी के द्वारा पीडिता को बिलासपुर मिलने बुलाया था। जहां उसे तेलीपारा स्थित अशोका होटल में ले जाकर शादी करने का झांसा देकर जबरन मना करने के बाद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था। इसके बाद भी वह पीडिता से कोर्ट मैरिज करने का आश्वासन देते हुए दो सालो तक उसका दैहिक शोषण करते रहा। आरोपी द्वारा जुलाई 2023 में पीडिता से शादी करने से इंकार करते हुए पीडिता से बातचीत करना बंद कर दिया था। जिससे पीडिता परेशान होकर 20.02.2024 को आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ़ मामला दर्ज कर आरोपी की खोजबीन शुरू की। जहा पुलिस ने डीपूपारा तारबाहर में उसके रिस्तेदार के घर से आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर, सउनि सीता साहू, आर. गोकुल, प्रेम सूर्यवंशी, म.आर. अनामिका नेताम अहम भूमिका निभाई है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...