कोरबा

लापता युवक की चाकू से गोदकर हत्या, प्रेम प्रसंग में हत्या की संभावना…दो युवक हिरासत में

रमेश राजपूत

कोरबा – प्रेस प्रसंग में हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है, जिसमें युवक की रक्तरंजित लाश मिलने के बाद पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह रेलवे साइडिंग और सीतामढ़ी क्षेत्र में तब हड़कंप मच गई जब यहां एक युवक की रक्तरंजित लाश मिली। युवक अपने घर से लापता था जिसकी तलाश परिजन और पुलिस द्वारा की जा रही थी। इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली थाना अंतर्गत मोती सागर पारा निवासी 18 वर्षीय दीपेश शांडिल्य 8 जनवरी को शाम के वक्त हड़बड़ी में घर से निकल गया था और उसके बाद वापस नहीं लौटा। देर रात तक दीपेश के वापस नहीं लौटने से चिंतित परिजन कोतवाली पहुंचे और पिता राजेश शांडिल्य ने सूचना दी। पुलिस द्वारा दीपेश के संबंध में पता तलाश किया जा रहा था कि मुखबिर तंत्र और साइबर सेल की भी मदद से ज्ञात हुआ कि दीपेश के साथ अंतिम बार क्षेत्र के ही 2 लड़कों को साथ देखा गया था व कॉल लोकेशन भी ट्रेस हुआ। पुलिस ने सीतामढ़ी हटरी के पास के निवासी सनी ठाकुर और शनि मंदिर के पास के रहने वाले विजय यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कड़ी पूछताछ में इन दोनों ने दीपेश की हत्या करना बताया। अब तक जो ज्ञात हुआ है उसके मुताबिक सनी ठाकुर और मृतक का विवाद प्रेम प्रसंग को लेकर था। एक ही लड़की को दोनों पसंद करते थे और दीपेश के द्वारा उससे बातचीत करने पर सनी को ऐतराज था। इसी बात को लेकर छात्र दीपेश को बातचीत करने के लिए सनी ठाकुर ने बुलाया था और बात करते-करते रेलवे साइडिंग की ओर चले गए। यहां विवाद बढ़ने पर अपने पास रखे चाकू से सनी और विजय ने मिलकर दीपेश को चाकू से गोद डाला व झाड़ियों में लाश को फेंक दिया। इसके बाद चाकू को नहर में फेंक कर घर चले गए और खामोश थे। कोतवाली टीआई रामेंद्र सिंह मातहतों के साथ मौके पर पहुंचे जहां रेलवे साइडिंग के पास दीपेश की रक्तरंजित लाश मिली। उसके पीठ व पेट को चाकू से कई जगह गोद दिया गया था। हरकत में आई पुलिस द्वारा अपने मातहतों व गोताखोरों के सहयोग से नहर से चाकू की बरामदगी कराई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...