मस्तूरी

खबर का असर :- शराबखोरी करने वाला सहायक शिक्षक हुआ सस्पेंड…. सत्याग्रह न्यूज़ ने प्रमुखता से प्रसारित किया था शराबी शिक्षक का कृत्य

उदय सिंह

मस्तूरी – एकबार फिर सत्याग्रह न्यूज़ की खबर का असर हुआ है। जहां शराबी शिक्षक के खिलाफ चलाए गए ख़बर के बाद डीईओ टी आर साहू ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आपको बता दे कि बुधवार को सत्याग्रह न्यूज़ टीम को सूचना मिली थी।

कि मस्तूरी विकासखंड अंतर्गत ग्राम मचहा जनपद प्राथमिक शाला में एक शिक्षक शराब पीकर स्कूल आता है। जिसकी जमीनी हकीकत जानने सत्याग्रह न्यूज़ की टीम मौके पर पहुंची। जहा पदस्थ सहायक शिक्षक संतोष कुमार केंवट बुधवार को शराब के नशे में स्कूल पहुंचा। साथ ही उनके द्वारा बकायदा स्कूल में छोटे छोटे बच्चों के सामने शराब और बैग में रखे चखने को निकाला और कार्यालय कक्ष में मौजूद प्रधान पाठिका तुलसी गणेश चौहान के सामने शराब की बोतल खोलकर पैग बनाकर पीने लगा।

जिसका स्टिंग ऑपरेशन सत्याग्रह न्यूज़ की टीम ने किया। इस दौरान शराबी शिक्षक ने डीईओ और बीइओ सहित जिला कलेक्टर अवनीश शरण तक से नहीं डरने की बात कहते हुए धमकी दी थी। इधर इस मामले के वीडियो के आधार पर सत्याग्रह न्यूज़ की टीम ने जिला शिक्षा अधिकारी टी आर साहू और बीईओ को सूचना दी। जिसके बाद शिक्षा विभाग का अमला हरकत में आया और मामले के जांच के लिए बीईओ कि टीम मौके पर पहुंची।

जहां दोषी शिक्षक के खिलाफ जांच रिपोर्ट डीईओ टी आर साहू के पास प्रस्तुत की। जिसपर गुरुवार को जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, वही उसके खिलाफ़ एफआईआर दर्ज कराने सहित स्पष्टीकरण जवाब लेकर आगे की कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,