रतनपुर

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर राधाकृष्ण युगल नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति….राधा माधव धाम परिवार एवं संस्कार भारती का संयुक्त तत्वाधान

जुगनू तंबोली

रतनपुर – श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर दो दिवसीय श्री कृष्ण आनंद उत्सव का आयोजन श्री राधा माधव धाम परिवार एवं संस्कार भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया, प्रथम दिवस चित्रकला की प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 6 विद्यालयों के 29 बच्चों ने सहभागिता निभाई, इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कुमारी अंजली अग्रवाल ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बिलासपुर को प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान अदिति अग्रवाल ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल बिलासपुर एवं तृतीय स्थान सर्वज्ञ श्रीवास्तव सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर को प्राप्त हुआ, इसी तरह संध्याकालीन कार्यक्रम में श्री कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 21.

बाल कलाकारों ने श्रीकृष्ण की भूमिका में अपनी कला का प्रदर्शन किया, इस प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कान्हा तिवारी को प्राप्त हुआ, वही कृतिका अग्रवाल द्वितीय स्थान पर रही एवं तृतीय स्थान युवान अग्रवाल को प्राप्त हुआ, कृष्ण रूप सज्जा के बाद जाने-माने भजन गायक. राजू वैष्णव का कार्यक्रम आयोजित किया गया, द्वितीय दिवस का कार्यक्रम रंगोली प्रतियोगिता से प्रारंभ हुआ जिसमें 29 कलाकारों ने रंगोली सजाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया रंगोली प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार कुमारी रागनी लोधी को प्राप्त हुआ, वहीं द्वितीय पुरस्कार अमृतांशा श्रीवास्तव को प्राप्त हुआ, संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम में राधा कृष्ण युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

इस प्रतियोगिता में कुल 36 कलाकारों ने नृत्य के माध्यम से. अपनी कला का प्रदर्शन किया, राधा कृष्ण युगल नृत्य प्रतियोगिता के. विजेता होने का गौर रिद्धि सिद्धि मिश्रा को प्राप्त हुआ, वही उपविजेता का खिताब अर्चिता शर्मा को मिला, तृतीय स्थान पर जिज्ञासा विश्वास रही विजेताओं के साथ-साथ प्रथम पांच स्थान प्राप्त कलाकारों को भी आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार दिया गया, इस अवसर पर संरक्षक मंडलेश्वर दिव्यकांत दास जी ने राधा माधव धाम के कार्यक्रमों एवं संस्कार भारती परिवार के उद्देश्य पर चर्चा करते हुए सभी के प्रति आभार सहधन्यवाद ज्ञापित किया, संस्कार भारती के जिला कार्यकारी अध्यक्ष शुकदेव कश्यप ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए, कार्यक्रम को सफल बनाने वाले राजेश महावर, कृष्णा ट्रेडर्स के संचालक अशोक अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राहुल अवस्थी,

सुभाष टाइपिंग के संचालक रवि अग्रवाल एवं स्थानीय कलाकार शरद अग्रवाल एवं सत्या सरवंश का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया जिन के सहयोग से कृष्ण आनंदोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न हुई, कार्यक्रम की सफलता के सूत्रधार जिला सहकोष प्रमुख दिनेश पांडेय, जिला भू अलंकरण प्रमुख वर्षा श्रीवास्तव, पंडित उमेश तिवारी, रविंद्र सोनी, निर्णायिका ममता श्रीवास्तव रही,कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन जिला सह महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने किया।

.

error: Content is protected !!
Letest
बेटियों की झिझक दूर करेगा रेडक्रॉस का प्रोजेक्ट आरोग्य, माहवारी स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिलेगा विशे... पचपेड़ी:- तालाब की गहराई में समाई युवक की जिंदगी! संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, हत्या या हादसा? पोस्टमा... सेवा और संवेदना के बीच मनजीत सिंह अरोड़ा ने मनाया जन्मदिन.. वृद्धाश्रम की माताओं से लिया आशीर्वाद बिलासपुर:- नेशनल हाइवे 130 पर बड़ा हादसा...बोड़सरा ओवरब्रिज के पास अज्ञात वाहन ने युवक को कुचला, कई म... चरित्र पर शक में गर्भवती पत्नी पर जानलेवा हमला! चार माह के गर्भस्थ शिशु की मौत, हिर्री पुलिस ने आरोप... जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो...