जांजगीर चाँपा

विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप…. प्रधान आरक्षक निलंबित,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार के आरोपों पर सख्त रुख अपनाते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने चौकी पंतोरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें प्रधान आरक्षक पर विवादित भूमि के मामले में कब्जा दिलाने के नाम पर आवेदक से पैसों की मांग करने का आरोप लगाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चौकी पंतोरा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष मामले की शिकायत की थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि प्रधान आरक्षक रमेश त्रिपाठी द्वारा विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने में मदद करने के एवज में राशि की मांग की गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक ने इसे गंभीरता से लिया और तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी किए। पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी को जांच अधिकारी नियुक्त किया है। जांच के दौरान शिकायत से जुड़े सभी तथ्यों, आरोपों और परिस्थितियों की विस्तृत पड़ताल की जाएगी। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई को विभाग में अनुशासन बनाए रखने और पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा कर्तव्य के विपरीत आचरण किए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर...