दुर्ग

शातिर बाइक चोरी के आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे…3 आरोपियों से 7 वाहन बरामद, कई शहरों में दे चुके है घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

दुर्ग – जिले में लगातार वाहन चोरी की घटनाएँ सामने आ रही थी, जिसे लेकर उच्च अधिकारियों के निर्देश पर एसीसीयू प्रभारी निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय एवं निरीक्षक राजकुमार लहरे थाना प्रभारी भिलाई नगर के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना भिलाई नगर की एक संयुक्त टीम गठित कर टीम को कार्यवाही हेतु लगाया गया था।टीम द्वारा संदेहियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर भी निगाह रखी जा रही थी। इसी दौरान टीम को सूचना मिली कि विकास क्षत्रिय एवं थानेश्वर विश्वकर्मा नामक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल चला रहें है की सूचना पर टीम द्वारा महाराणा प्रताप चौक भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के पास पर घेराबंदी कर विकास क्षत्रिय एवं थानेश्वर विश्वकर्मा को डिस्कवर मोटरसाइ‌किल के साथ पकड़ा गया जिससे पुलिस द्वारा विस्तृत पूछताछ करने पर उपरोक्त वाहन को चोरी का होना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी पता चला की विकास, थानेश्वर एवं उनके मित्र इंद्र कुमार के पास और भी मोटरसाइकिल चोरी कर रखा होना बताया आरोपी विकास एवं थानेश्वर के बताएं अनुसार इंद्र कुमार को टीम द्वारा पड़कर पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल चोरी कर रखना स्वीकार किए जिसे आरोपियों की निशान देही पर पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 7 टू व्हीलर वाहन जप्त किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इन गाड़ियों को डोंगरगढ़, डोंगरगांव और रायपुर तथा पुलगांव वृंदावन होटल के सामने से एक-एक मोटरसाइकिल एवं भिलाई नगर थाना क्षेत्र से तीन वाहनों को चोरी करना स्वीकार किया जिसके बाद पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई थाना भिलाई नगर से की जा रही है।उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि पूर्ण बहादूर, प्रधान आर चंद्रशेखर बंजीर आरक्षक संतोष गुप्ता, पन्ने लाल, अनुप शर्मा, शहबाज खान, उपेन्द्र यादव, शिव मिश्रा, विक्रांत यदु एवं थाना भिलाई नगर से सउनि लखन साहू, प्रधान आरक्षक भूपेंद्र यादव, मंगेश वर्मा आरक्षक इसरार अहमद, तोषन चंद्राकर, बृजभूषण त्रिपाठी की उल्लेखनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...