रतनपुर

दरगाह से दानपेटी की चोरी करने वाले दोनों आरोपी गिरफ्तार…. सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी आरोपियों की तस्वीर

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जूनाशहर स्थित हजरत मुशा शरीफ की दरगाह से 2 मई की रात 3 बजे के करीब 2 आरोपियों ने घुसकर दानपेटी की चोरी की थी, जिसमें पुलिस ने बिलासपुर शहर के निवासी 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग़ौरतलब है कि मामले में प्रार्थी मिर्जा असरफ बेग निवासी करैहापारा ने रिपोर्ट कराई थी, जिसमें हजरत मूसा शरीफ दरगाह जूनाशहर रतनपुर में दान पेटी रखे हुआ है। जिसे साल में दो बार उर्स के पहले व बाद में खोलते हैं। जिसमें से करीबन 35 हजार से 40 हजार रू. के आसपास खोलने पर पैसा निकलता है। जहाँ 02/05/2024 के रात्रि दरमियानी रात को दो अज्ञात व्यक्ति दिवाल फांदकर दरगाह अंदर मे रखे दान पेटी को चोरी कर पैसा निकालकर पेटी को वही छोडकर भाग गये। कि रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी रतनपुर अजय कुमार भापुसे(प्रशिक्षु) द्वारा टीम गठित कर, घटना स्थल में लगे सीसीटीव्ही फुटेज में दिखाई दे रहे दो अज्ञात चोर की पहचान राहुल उर्फ रघुबीर गोस्वामी और विनय लहरे दोनों निवासी बिलासपुर के होने की जानकारी पर आरोपियों के ठिकाने टिकरापारा बिलासपुर व सिरगिट्टी से पकड़कर थाना लाया गया जिनसे पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा दानपेटी से नगदी 9336 रू. चोरी करना व पैसों को आपस में बाँटकर खर्च करना बताने से आरोपियों के कब्जे से 300 रूपये व 210 रूपये तथा घटना में उपयोग किये गये स्कूटी हीरो मेस्ट्रो को जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अजय कुमार (प्रशिक्षु) भापुसे, सउनि चन्द्रकांत डहरिया, प्र.आर. सत्यप्रकाश यादव, आर. प्रफुल यादव, दीपक मरावी, राकेश आनंद, दुर्गेश प्रजापति का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म... 16 साल पहले खरीदी जमीन पर कब्जे का आरोप…बिलासपुर की आदिवासी भाजपा पार्षद ही सीमांकन के लिए लगा रही च... डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार,