कोटा

नशे के सौदागर के खिलाफ़ बड़ी कार्रवाई…कार से नशीली कफ सिरप का जखीरा बरामद, एमपी से हो रही थी सप्लाई

भुवनेश्वर बंजारे

कोटा – सब्जी गाड़ी कि आड़ में नशीली दवा का अवैध परिवहन करने वाले आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। पुलिस ने 68 हजार रुपए के नशीली दवा सहित 32 हजार के मोबाइल फ़ोन को जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस को सूचना मिली कि बिलासपुर से एक व्यक्ति i20 कार CG 10 AU 7499 में प्रतिबंधित ONEREX SYRUP सिरप बिक्री करने हेतु कोटा लोरमी मार्ग में ले जा रहा है। जिसपर तत्काल एसीसीयु टीम और कोटा पुलिस टीम द्वारा गनियारी के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जहां बिलासपुर के तरफ से आ रही i20 कार CG 10 AU 7499 को रोककर पूछताछ कर कार को चेक करने पर कार की डिक्की में 02 सफेद बोरी में भरा 400 नग प्रतिबंधित ONEREX SYRUP सिरप मिला। इस दौरान पुलिस ने पुराना बस स्टैंड निवासी बृजेश कछुवाहा ने बताया कि उसने रीवा मध्य प्रदेश से बिलासपुर आने वाली सब्जी गाड़ी वाहन में नशीली दवा को कॉस्मेटिक का सामान है कहकर लाया है। लेकिन कोटा पुलिस ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इधर मामले में कोटा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी रजनीश सिंह एवं कोटा पुलिस टीम तथा एसीसीयु निरीक्षक राजेश मिश्रा, उ.नि. अजहरुद्दीन एंव एसीसीयु टीम का सराहनीय योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...