कोटा

40 लोगों से भरी पिकअप पलटी…2 की हुई मौत, शादी के बाद बेटी को चौथिया लेने जा रहे थे परिवार के लोग

रमेश राजपूत

कोटा – बेटी की शादी के बाद चौथिया लेने जा रहे 40 लोगो से भरी पिकअप चालक की लापरवाही से पलट गई, जिससे मौके पर चीखपुकार मच गई, पिकअप में महिला पुरूष सहित बच्चे भी सवार थे, जिनमे से एक महिला और एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बेलगहना सोनपुरी निवासी रामायण भानू के परिवार में शादी कार्यक्रम हुआ था।

शादी कार्यक्रम निपटने के बाद शनिवार शाम को परिवार के लोग पिकअप में सवार होकर बेटी के ससुराल मटियाडांड जा रहे थे। पिकअप में परिवार की महिलाओं सहित 40 लोग सवार थे। पिकअप के ड्राइवर ने गांव से निकलते ही वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और तालाब के पास पहुंचते ही पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार कुछ दब गए तो कुछ गिर गए।

गांव के पास ही हुए हादसे की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। गांव वालों की मदद से वाहन में दबे लोगों को निकाला गया व वाहन को सीधा कर उसी में घायलों को केंदा स्थित स्वास्थ्य केंद्र लेकर ग्रामीण पहुंचे। हादसे में धूमा निवासी पंचकुंवर पति होरीलाल भैना(45) की मौके पर ही मौत हो गई। गांव के लोगों ने हादसे की जानकारी बेलगहना पुलिस को दी। इस पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई।

रतनपुर में उपचार के दौरान 60 से 65 वर्षीय बुजुर्ग गंगाराम की मौत हो गई। बेलगहना पुलिस मामले में दुर्घटना किन कारणों से हुई इसकी जांच कर रही है। गंभीर रुप से घायल शिव शरन, अजय गहवाई, चंद्रभान, प्रर्सिद्धि, गंगाराम, चंद्रभान, सूर्यप्रकाश, अनिल कैवर्त, अलिशा, अभय राम, वैभव तम्बोली, दिव्यांशी, राजरी कश्यप को उपचार के लिए रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल किया गया था। जिन्हें बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया है जहाँ उनका का उपचार चल रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...