दुर्ग

पत्नी ने साथी के साथ मिलकर रची थी अपने ही पति की हत्या की साजिश…गला घोंटकर कर उतारा था मौत के घाट…फिर ऐसे खुला राज

भुवनेश्वर बंजारे

दुर्ग – जिले के नेवई थाना क्षेत्र अंतर्गत तीन महीने घटी हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में मृतक की पत्नी और उसके साथी को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार नेवई में रहने वाले लोमेन्द्र साहू की 14 दिसंबर 2023 को संदिग्ध मौत हो गई थी। जिसको लेकर नेवई पुलिस मामले की जांच का रही थी। इसी बीच पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नि संगीता साहू जो पूर्व में बीएसपी में कम्पयुटर ऑपरेटर का कार्य करती थी। उसी कार्यालय में वाहन चालक सुनील डहरिया के साथ घनिष्ठता है। जिसके बाद पुलिस ने दोनो से मामले में संदेह के आधार पर पूछताछ शुरू की। जहा पुलिस को संगीता साहू द्वारा बताया गया कि मृतक लोमेन्द्र साहू द्वारा विगत कई सालों से अत्यधिक शराब का सेवन कर रोज मारपीट कर प्रताड़ित करता था। बीच-बचाव में कई बार सुनील डहरिया से भी हाथा-पाई हुई थी। रोज-रोज के इन झगड़ो से तंग आकर सुनील डहरिया और मृतक की पत्नि संगीता साहू द्वारा एक राय होकर मृतक लोमेन्द्र साहू को मारने की योजना बनाई गई थी। जिसके तहत 14 दिसंबर को मृतक के नशे में होने का फायदा उठाकर संगीता साहू द्वारा सुनील डहरिया को घर में बुलाकर फिर टेलिफोन के केबल वायर से अपने ही पति का गला घोटकर हत्या कर दी थी। इधर इस मामले में पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उक्त कार्यवाही में एसीसीयु से सउनि पूर्ण बहादूर, आरक्षक अनुप शर्मा, उपेन्द्र यादव, जुगनु सिंह, संतोष गुप्ता, पन्ने लाल, षिव मिश्रा, मेघराज चेलक, तिलेष्वर राठौर, निखिल साहू, म.आर. आरती सिंह एंव थाना नेवई से सउनि रामचंद्र कवर, प्र.आर. सूरज पाण्डेय, आरक्षक अजीत यादव, लक्ष्मी यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...