रायगढ़

भरोसे का फायदा उठा लूट की नीयत से घर में घुसा युवक…वृद्ध महिला को उतारा मौत के घाट

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – वृद्ध महिला के गहने को लूट कर उसे मौत के घाट उतारने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला चक्रधरनगर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छिरवानी का है। जहा 26 जुलाई 2023 को 65 वर्षीय साधनी बाई चौहान की लाश उसके घर में मिली थी। वही उक्त समय महिला के द्वारा पहने गहने सहित घर के अन्य किमती समान गायब थे। जिसके आधार पर चक्रधरनगर पुलिस मामले में जांच शुरू की तब पता चला कि छिरवानी के पास स्थित एसपीएस पोल्ट्री फार्म में काम करने वाले अजय कुमार बेहरा का मृतिका के घर आना जाना था। जो उक्त घटना के बाद से गायब था। जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को मुखबिर से बांसाझार निवासी आरोपी अजय कुमार बेहरा के ठिकाने का पता चला। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान आरोपी ने बताया कि महिला साधनी बाई के पहने जेवर की लूटपाट के उद्देश्य से ही वह घटना दिनाक को पहुंचा था। जिसे अंजाम देने उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर घर में रखे कीमती सामानों को लेकर वहा से फरार हो गया था। वही पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतिका के घर से चुराए चांदी का हाफ़ करधन, बेनीफुल, बिछिया, अंगूठी बरामद कर जप्त किया है। साथ ही आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, हेम प्रकाश सोन, आरक्षक कोमल तिवारी और मिनकेतन पटेल की सारहनीय भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...