दुर्ग

दुर्ग में नशीली दवा की कालाबाजारी करने वाले तीन आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे,, एमपी के तीन तस्करो के कब्जे से लाखो रुपयों की प्रतिबंधित दवा किया गया जब्त…

भुवनेश्वर बंजारे

दुर्ग – नशीली दवा की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 3 लाख 86 हजार रुपए की नशीली दवाइयां, मोबाइल, लैपटॉप व अन्य दस्तावेज जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक झा, एसीसीयु के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुराग झा, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन के निर्देशन में नशीली दवाई बिक्री करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया था। जहा 23 मार्च को जीवन रेखा परिसर दुर्ग में रिसाली निवासी गोवर्धन प्रसाद बंछोर , शंकर नगर निवासी अनीश उर्फ़ सोनी राजपूत और बघेरा निवासी रुस्तम नेताम को अवैध रूप से प्रतिबंधित नशीली दवाई अल्प्राजोलम बेचने के मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी गोवर्धन प्रसाद बंछोर के द्वारा जबलपुर से नशीली दवाई को अनिल माधवानी निवासी रायपुर के द्वारा जबलपुर के राजकुमार गंगवानी के माध्यम से आर्डर करके मंगवाना बताया गया था। इस आधार पर अनिल माधवानी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। जहा उसने स्वीकार किया कि राजकुमार गंगवानी निवासी जबलपुर के माध्यम से वह दवाइयों को मंगवाता था। इस पर पुलिस के आला अधिकारियों ने कोतवाली के उप निरीक्षक नवीन राजपूत के नेतृत्व में टीम भेजकर राजकुमार गंगवानी को पकड़ा। पूछताछ करने पर आरोपी ने जबलपुर द्वारिका नगर क्षेत्र के राधे स्वामी मेडिकल फर्म से दवाई को लाकर अवैध रूप से बेचना बताया। राजकुमार गंगवानी के द्वारा नशीली दवाई सप्लाई करने वाले व्यक्ति लखन ओचानी के फर्म में सर्च करने पर पुलिस को प्रतिबंधित नशीली दवाइयां अल्फ़ाजोलम, स्पास्मो मिली। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि आधी प्रतिबंधित नशीली दवाइयां अपने साथी राजेश सोनी के पास स्टॉक में वह रख देता था। जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम राजेश सोनी के घर में सर्च की। वहां पर नशीली अल्फा जोलम टैबलेट 1,39,800 नग, ट्रामाडोल टेबलेट 8,520 नग एवं यूफेनारफीनक इंजेक्शन 1450 नग मिला जिसकी कुल कीमत 3,86,050 रुपए बताई जा रही है। जिसे जब्त कर दुर्ग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन (भापुसे), निरीक्षक महेश ध्रुव, ड्रग्स इंसपेक्टर पीताम्बर साहू, उनि नवीन राजपूत, सउनि किरेन्द्र सिंह, प्र.आर. प्रदीप सिंह, प्र.आर. जावेद खान, प्र.आर. संतोष मिश्रा, आरक्षक शौकत हयात, धीरेन्द्र यादव एवं गौर सिंह, शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Letest
सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती