कोटा

जंगली सूअर का शिकार करने वाले 2 शिकारी गिरफ्तार… वन विभाग ने छापेमारी कर मांस सहित लिया कब्जे में

रमेश राजपूत

कोटा – वन परिक्षेत्र बेलगहना के खोंगसरा सर्किल में वन्य प्राणी जंगली सुअर का शिकार करने के आरोप में दो आरोपियों को वन अमले ने गिरफ्तार किया है। टीम ने इन आरोपियों के पास से जंगली सूअर का मांस बरामद किया है। वहीं इन आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16) धारा 9 एवम धारा 50 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। वनमंडलाधिकारी बिलासपुर के निर्देशानुसार एवम् उप वनमंडलाधिकारी के उचित मार्गदर्शन पर वन परिक्षेत्र बेलगहना के खोंगसरा सर्किल में वन्य प्राणी जंगली सुअर का शिकार करने पर वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 2(16) धारा 9 एवम धारा 50 के अंतर्गत, 2 आरोपी जगदीश सौता पिता बुद्धु सौता निवासी

मुसयारी ग्राम पंचायत टाटीधर और गुनी लाल पिता शिवप्रसाद भैना निवासी कसईबहरा जिला जी पी एम को गिरफ्तार कर 10 दिनों की न्यायिक रिमांड पर सेंट्रल जेल बिलासपुर दाखिल किया गया जिसमें कोटा एसडीओ निश्चल शुक्ला के कुशल मार्गदर्शन व परिक्षेत्र अधिकारी बेलगहना देव सिंह मरावी, परिक्षेत्र सहायक खोंगसरा झल्ली मार्को, परिक्षेत्र सहायक बेलगहना शिव पैकरा, बी एफ ओ भंनवारटक कुश कुमार गंधर्व, बी एफ ओ कुंज बिहारी पोर्ते, बी एफ ओ नील एक्का,शिवपैकरा एवम् वन परिक्षेत्र बेलगहना की पूरी टीम का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...