तखतपुर

11 लाख रूपये और बलेनो कार लेकर फरार हुआ ड्राइवर गिरफ्तार….आदतन अपराधी निकला आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कार और नगदी 11 लाख रुपए लेकर भागने वाले आरोपी को जिले की तखतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से 3 लाख 10 हजार नगद और मोबाईल को जब्त किया गया है। ग़ौरतलब है किप्रार्थी कैलाश चंद्र अग्रवाल ने 06-03-2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसके ड्राईवर वेद प्रकाश सिंह निवासी तालापारा बिलासपुर ने प्रार्थी के बलेनो कार क्रमांक CG10 AV1529 सहित नगदी 11 लाख रूपये लेकर फरार हो गया है रिपोर्ट पर धारा 406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना में उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक हरिशचंद्र टांडेकर, सायबर सेल व तखतपुर पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया। जिनकी जांच में वेदप्रकाश राजपूत का रायपुर में होने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर वेदप्रकाश को पकड़कर पूछताछ करने पर 06.03.2024 को कैलाशचन्द्र अग्रवाल का बलेनो कार सहित 11 लाख रूपए लेकर भाग जाना बताया तथा पकडे जाने के डर से कार को बीच रास्ते मे गनियारी के पास मे छोड कर भाग कोटा बस से जाना बताया गया, जिसके बाद उसने 3300 रूपए में प्राईवेट कार किराया कर, कोरबा पहूंचा जहां अपने लिए एक आईफोन एप्पल 48 हजार रूपए में लिया व आटोडील से 06 लाख 51 हजार रूपया में एक एनोवा कार क्रमांक सीजी 12 ए ई 6050 को खरीदा और कार को अपने नाम पर पंजीकृत कराया तथा मंण्डला चला गया, वहां रहकर महादेव सट्टा एप्प में 3 लाख रूपए हार गया और खरीदे हुए आईफोन को बेच दिया तथा 3500 /- रूपए रेडमी मोबाईल खरीदा और 29.03.2024 को इनोवा से रायपुर पहूंचा जहां मो. मुनुरूद्दीन नामक व्यक्ति के पास 240000/- रूपए में इनोवा कार को बेंच दिया, तथा पुनः महादेव एप्प में सट्टा खेलकर 04 लाख रूपए पाया और एक आईफोन मोबाईल 48000 रूपए में खरीद लिया तथा अपने लिए 108000/- में मोटरसायकल खरीदकर रायपुर प्रेरणा हाटल में रहने लगा। आरोपी वेदप्रकाश से पूछताछ कर उसके पास से बलेनो कार की चाबी, शेष नगदी रकम 3,10,000 /- मोटरसायकल, मोबाईल फोन तथा रकम लेकर भगने में प्रयुक्त थैला जप्त कराया गया है।

कई मामले दर्ज है आरोपी पर….

आरोपी वेदप्रकाश राजपूत आदतन अपराधी है कई अपराधिक रिकार्ड है आरोपी के नाम वर्ष 2006 मे थाना तारबहार में अपराध क्रमांक 308/2006 धारा 336 भादवि का अपराध है। वर्ष 2013 मे कोतवाली थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध क्रमांक 114/2013 धारा 407 भादवि मे बीएसएनएल कंपनी का ईसीजी मशीन लेकर उसे बनवाने के नाम पर 16000/- रूपये लेकर फारार हो गया था। इसी प्रकार वर्ष 2018 मे बिल्हा थाना क्षेत्रांतर्गत अपराध क्रमांक 192/018 धारा 406 भादवि मे आरोपी द्वारा प्रार्थी के मुनीम के पास से 250000/- रूपये पहुचाने के नाम से पैसे लेकर फरार हो गया था। वर्ष 2021 मे आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाईन मे भी अपराध क्रमांक 442/2021 धारा 407 भादवि का अपराध जिसमे आरोपी 200000/- रूपये लेकर फरार हो गया था वर्ष 2023 मे थाना सिविल लाईन मे अपराध क्रमांक 254/2023 धारा 294,323,506,427 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है।

error: Content is protected !!
Letest
लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल... सुबह का सफर बना जिंदगी का आखिरी सफर! तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत, सरपंच चुनाव की हार का बदला लेने रची खूनी साजिश! 1.20 लाख की सुपारी देकर अपहरण और गला घोंटकर हत्या, बिलासपुर:- इंस्टाग्राम पर दोस्ती, यूएस मार्केट में ट्रेडिंग का झांसा... SECL के रिटायर्ड डिप्टी GM स... रातभर ड्यूटी के बाद सुबह मिली मौत की खबर! कुरेली सब-स्टेशन में करंट लगने से ऑपरेटर अमन साहू की दर्दन... सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा...