कोरबा

नशीली दवाओ के ज़खीरे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार… कब्जे से 2 लाख से अधिक की दवाएं जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

कोरबा – नशीली दवा कि बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश में घूम रहे तीन आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 2 लाख 6 हजार 294 रुपए की नशीली दवा बरामद हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बरबसपुर बाईपास रोड उरगा क्षेत्र में कुछ व्यक्ति अवैध नशीला मनोत्तेजक पदार्थ रखकर बिक्री करने की फिराक में घूम रहे है। जिसपर पुलिस ने मौके में दबिश दी। जहा बरबसपुर निवासी अमन साडें को पकड़ा। जिसके पास से गाजरी कलर के पॉलीथिन थैली में अवैध नशीला मनोत्तेजक पदार्थ पैकेट में मिला इस संबंध में उससे पूछताछ करने पर उसने अपने अन्य दो साथियों का नाम बताया। जिसमे नैला निवासी परमेश्वर केवट और सारा गांव निवासी टंकेश्वर उर्फ टिंकू राठौर को उरगा और साइबर सेल की सयुक्त टीम ने गिरफ़्तार किया है वही तीनो आरोपियों के कब्जे से PYEEVON SPAS PLUS का 47 पैकेट में कुल 11520 कैप्सूल, ALPRAZOLAM 0.5 का 52 पैकेट में कुल 31200 टेबलेट, NITROSUM-10 का 26 पैकेट में कुल 2600 टेबलेट को बरामद कर लिया है। जिसकी अनुमानित कीमत 2,06,294 बताया जा रहा है। उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ एन.डी. पी.एस. एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...