बिलासपुर

VIDEO: एक बार फिर डायल 112 बनी जन रक्षक….2 साल की बच्ची के साथ पेड़ पर चढ़ी महिला को किया गया रेस्क्यू… कूदने की कर रही थी कोशिश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक बार फिर डायल 112 की टीम ने सूझबूझ और अपनी मेहनत से एक बच्ची और महिला की जान बचाई है। दरअसल बीती मध्य रात्रि को डायल 112 कमाण्ड सेंटर रायपुर में सूचना प्राप्त हुआ कि जिला बिलासपुर के थाना कोटा क्षेत्रान्तर्गत जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में भर्ती मासूम 2 वर्ष की बच्ची को एक महिला अपने साथ नीम पेड़ में लेकर चढ़ी है और बच्ची समेत कूद कर जान देने का प्रयत्न कर रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए डायल 112 टीम अविलम्ब मौके पर पहुँची जहां महिला अपने नातिन को जन स्वास्थ्य केंद्र गनियारी में स्वास्थ्य खराब होने से भर्ती की थी और इलाज दौरान डॉक्टरों द्वारा इंजेक्शन देने पर विरोध कर रही थी।

कुछ देर बाद वह मासूम बच्ची को साथ लेकर नीम के पेड़ चढ़ गई, जिसे नीचे उतरने के लिए कहने या पेड़ में चढ़ने का प्रयास करने पर वह स्वयं या बच्चे को पेड़ से नीचे फेंक देने की धमकी दे रही थी । छोटी बच्ची का रो-रो कर बुरा हाल था। परिजन भी परेशान थे जो लगातार महिला को नीचे उतरने का अनुरोध कर रहे थे। 112 टीम के लिए यह एक बड़ी चुनौती थी परंतु चार घंटे के अथक प्रयास एवं फायर- एसडीआरएफ़ टीम की सहायता से बच्ची और महिला को सकुशल नीचे उतारा गया। बताया गया कि महिला मंद बुद्धि थी। डायल 112 टीम के आरक्षक 869 धीरेंद्र ध्रुव एवं चालक रनेश सिंह के इस सराहनीय कार्य की पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह एवं पुलिस अधीक्षक डायल 112 ने सराहना की।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...