जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चांपा:- अवैध शराब मामले में मामूली कार्रवाई…लापरवाही बरतने पर थाना प्रभारी लाइन अटैच,

विजय तिवारी

जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध शराब बिक्री के मामलों में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना बम्हनीडीह के प्रभारी निरीक्षक कमलेश शेंडेय को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया है।
सूत्रों के अनुसार, थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की शिकायतें लंबे समय से मिल रही थीं। इसके बावजूद थाना पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के अंतर्गत केवल मामूली कार्यवाही की जा रही थी और लेनदेन जैसी गंभीर बातों की भी शिकायतें सामने आईं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी श्री पाण्डेय ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लिया और थाना प्रभारी को हटाते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह उप निरीक्षक भवानी सिंह, जो वर्तमान में थाना चांपा में पदस्थ हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से बम्हनीडीह थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी भी थाने में यदि कोई कर्मचारी अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उस थाने के प्रभारी को भी उत्तरदायी माना जाएगा और उस पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से पुलिस महकमे में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...