बिलासपुर

12 लाख के अवैध कबाड़ के साथ चर्चित कबाड़ी गिरफ्तार… भारी मात्रा में रेलवे का सामान भी जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – रेल्वे के लोहे के कबाड़ के रूप में तब्दील कर बचने के फिराक में रहने वाले दो आरोपियों को हिर्री पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 10 टन अवैध कबाड़ जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख 56 हज़ार 700 रुपए बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार हिर्री पुलिस को सूचना मिली कि पेण्ड्रीडीह चौक में स्थित मुस्तकीम के स्क्रैप यार्ड में चोरी का कबाड़ और रेल्वे से चोरी की गई एंगल, फिस प्लेट और अन्य सामान को खपाया जा रहा है। जिसपर रेल्वे भाटापारा पोस्ट के प्रभारी रेल्वे टीम ने मौके पर दबिश दी। जहा 2.5 क्विंटल रेलवे में उपयोग होने वाले एंगल का टुकड़ा, रेलवे का फिश प्लेट एवम अन्य रेलवे के सामान सहित एक ट्रक में 10 टन अवैध कबाड़ मौके पर मिला।

जिसको लेकर बिलासपुर निवासी मोहम्मद मुस्तकीम और खंडोबा नगर रतनपुर निवासी पीरू शेख ने सन्तोष जनक जवाब प्रस्तुत नही किया। जिसके बाद मामले में हिर्री पुलिस के नेतृत्व में रेल्वे टीम के द्वारा मौके पर ही रेल सम्पत्ति (विधिविरुद्ध कब्जा) अधिनियम, 1966 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में सीएसपी चकरभाठा निमितेश सिंह के सतत निगरानी व निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक किशोर केवट, उप निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्र.आर. बृजेश मिश्रा आरक्षक जोहन टोप्पो के साथ साथ रेल्वे के भाठापारा पोस्ट के निरीक्षक आर एस मिश्रा, एसआई सीएस मिश्रा आरक्षक लाल सिंह, टी राय का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
डेढ़ माह से लापता कोयले से लदे चार ट्रक....4 लाख रुपये लेकर भी नहीं पहुंचा माल! ट्रांसपोर्टर समेत पा... बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल...