गौरेला पेंड्रा मरवाही

VIDEO: जंगल में मिला दुर्लभ सफेद भालू शावक….ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने किया रेस्क्यू,

भुवनेश्वर बंजारे

गौरेला पेंड्रा मरवाही– बियर लैंड के नाम से प्रसिद्द मरवाही वन मंडल में गुरूवार को सुबह तड़के एक दुर्लभ सफेद भालू का शावक बीमार हालात में ग्रामीणों को मिला। गांववालों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से सफेद भालू की देखरेख शुरु की गई। इधर मौके पर पशु चिकित्सकों को भी बुलाया गया है, जो भालू के इलाज में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार पेण्ड्रा वन परिक्षेत्र के महोरा गांव पहुंच मार्ग पर एक सफेद भालू का शावक ग्रामीणों को मिला। ग्रामीणों ने भालू के शावक को देखा तो उन्हें वो अस्वस्थ और अचेत अवस्था में लगा। पहले तो ग्रामीणों ने काफी समय तक वन कर्मचारियो से संपर्क करने की कोशिश की।

उसके बाद देरी होने पर ग्रामीणों ने खुद सफेद भालू के बच्चे को पानी पिलाया। वही ग्रामीणो की सूचना पर 112 की टीम मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को बुलाया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने भालू का रेस्क्यू किया। इस पुरे मामले में डीएफओ ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षण के बाद बच्चा एक दम स्वस्थ है और उसके परिवार से मिलाने के लिए योजना बनाई जा रही है, डीएफओ ने बताया कि इस इलाके में माँ भालू के साथ 2 नन्हे शावक पहले भी देखे जा चुके है संभावना है कि ये उसी काले मादा भालू का बच्चा है इसलिए बच्चे को वन विभाग के अमले से निगरानी करवाई जा रही है आसपास ही उसके परिवार के होने का अंदेशा है जिससे माँ के पास वापस बच्चा सुरक्षित जा सके फिलहाल बच्चा एकदम स्वस्थ है,बिलासपुर से भी डॉक्टरों की टीम बुलाई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...