जांजगीर चाँपा

सूदखोरों की प्रताड़ना से त्रस्त परिवार ने दर्ज कराई शिकायत… पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – कर्जे की वसूली को लेकर पीड़ित परिवार को प्रताड़ित करने वाले तीन आरोपियों को जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनकी प्रताड़ना से तंग आकर पीड़ित परिवार ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी जिसके बाद पुलिस ने सुदखोरों को गिरफ्तार कर लिया है मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जांजगीर थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक कॉलोनी का है जहाँ निवासी आशीष ने थाने में धाराशिव निवासी सुभाष राठौर , ओंकार राठौर , शिवशंकर राठौर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई की कि सुदखोरो द्वारा प्रार्थी के पिता को 10 लाख रुपए उधार देने की जानकारी देते हुए लगातार परेशान कर रहे थे। पहले ही सूदखोरो ने उनके पिता से 10-10 लाख का चेक लेकर इकरारनामा करा लिए था। उसके बाद दबाव बनाकर सूदखोरो ने प्रार्थी को अपने साथ न्यायालय ले गये और मेरे नाम से 5-5 लाख रूपये दो चेक लिखवाकर साईन कराकर लिए है, और नोटरी कराकर दादा दादी के बिमार होने से रकम लेना लिखवा लिया। वही उक्त सभी रकम को अपना घर बेचकर वापस करने दबाव बनाने लगे। जिसके बाद प्रार्थी ने मामले की शिकायत जांजगीर थाने में दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने तीनों सूदखोरो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक रामप्रसाद बघेल एवं थाना जांजगीर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...