तखतपुर

ट्रेलर ने बाइक सवार को लिया चपेट में….मौके पर हुई युवक की मौत,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक सड़क हादसे में सब्जी लेकर जा रहे बाइक सवार युवक को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।वही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पुराना मंडी चौक में शुक्रवार सुबह 11:15 बजे के आसपास बाइक क्र. CG 28 N 9548 में सवार युवक तखतपुर स्थित सब्जी मंडी से थोक में सब्जी लेकर ग्राम बरेला की ओर जा रहा था।

तभी पुराना मंडी चौक में पीछे से आ रही ट्रेलर क्र.CG 12 BA 5098 ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे बाइक सवार युवक की ट्रेलर के पिछले पहिया के नीचे आने से सर बुरी तरह कुचल गया जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच मृतक बाइक सवार के परिजनों की पतासाजी में जुट घटनाकारित ट्रेलर को जब्त कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: मारपीट के बाद घर जाकर सोया युवक, फिर नहीं उठा, मौत से मचा हड़कंप, परिजनों ने लगाए हत्या के... अच्छे आचरण का मिला इनाम! बिलासपुर केंद्रीय जेल से 21 आजीवन कैदी रिहा, 14 साल या उससे अधिक काटी सजा VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म...