बिलासपुर

मस्तूरी के बाद अब तखतपुर ब्लॉक में गिरी शराबी शिक्षक की विकेट, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने की थी शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मस्तूरी ब्लॉक के बाद अब तखतपुर ब्लॉक में शराब के नशे में स्कूल आने वाले शिक्षक पर विभागीय गाज गिरी है। जन प्रतिनिधियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मिली मिली जानकारी के अनुसार तखतपुर ब्लॉक के प्राथमिक शाला समडील में सहायक शिक्षक के पद पर रमेश कुमार विश्वकर्मा पदस्थ है। जो अधिकांश दिनो में शराब के नशे में स्कूल आते थे। जिससे तंग आकर गांव के जन प्रतिनिधियों ने उसकी लिखित शिक़ायत तखतपुर बीईओ से की थी। मामले में बीईओ के जांच उनपर लगाए सारे आरोप सही पाए गए। जिसकी अंतिम रिपोर्ट डीईओ को सौपी गई थी। जिसपर जिला शिक्षा अधिकारी डीके कौशिक ने बीईओ कार्यालय तखतपुर में संलग्न करते हुए निलंबित कर दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,