मस्तूरी

मस्तूरी विधानसभा के बसंतपुर में अंततः नही हुआ मतदान….ग्रामीणों ने बहिष्कार किया सफल… शाम 6 बजे बैरंग लौट गया मतदान दल

उदय सिंह

मस्तूरी – विधानसभा क्षेत्र में सड़क, नहर और विद्युत आपूर्ति को लेकर ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर में पिछले कई वर्षो से सड़क और नहर की मांग किया जा रहा है फिर भी प्रशासन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं करने पर आज पूरे गांव ने एक राय होकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार कर दिया है और जो शाम 6 बजे तक बोलिंग बूथ के बंद होते तक मतदान करने नही गए।

ग्राम पंचायत बसंतपुर में 1 बूथ है जिसमे 551 पुरुष और 530 महिला समेत टोटल 1081 वोटर है। इसके बाद भी शाम 6 बजे तक इस बूथ में एक भी वोट नही डाला गया है। वही बूथ में तैनात कर्मचारियों ने ही अपने 5 वोट डालकर वोटिंग की शुरुआत की गई थी जिसके बाद पूरा बूथ शाम तक सुना पड़ा रहा।

वही यहाँ एसडीएम,तहसीलदार,जनपद सीईओ,जिले से अधिकारी मौके पर पहुंच ग्रामीणों को समझाइश देने का प्रयास करते रहे लेकिन ग्रामीणों ने एक राय होकर जब तक रोड नही तब तक वोट नही का नारा देते हुए इस लोकसभा चुनाव का पूर्ण बहिष्कार कर दिया है।

रेतघाट की वजह से भारी वाहनों ने जीना कर दिया है मुश्किल..

ग्रामीणों ने इस दौरान यह बात भी बताई की गांव से कुछ दूरी पर ही रेतघाट है जहाँ रोजाना सैकड़ो हाइवा, ट्रेक्टर आवाजाही करते है, जिससे नाम मात्र बची सड़क भी खत्म हो गई है, वही उस रास्ते पर जाने से स्कूली बच्चों से लेकर हर ग्रामीण को आये दिन दुघर्टनाओं का सामना करना पड़ रहा है,

बावजूद इसके प्रशासन उनकी कोई सुनवाई नही कर रही है। अब देखना होगा कि इस विरोध प्रदर्शन के बाद क्या ग्रामीणों को न्याय मिल पायेगा या आवाज मुखर करने वाले ग्रामीणों के जीवन में दुखों का सिलसिला यूं ही बरकरार रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...