बिलासपुर

ड्यूटी से घर लौट रहे रेलवे कर्मचारी से लूटपाट और चाकूबाजी की घटना…देर रात तारबाहर थाना क्षेत्र में 2 आरोपियों ने मचाया आतंक

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रेलवे कर्मचारी से लूटपाट और चाकूबाजी करने का मामला सामने आया है, जिसमें 9 और 10 मई की रात 2 बजे के लगभग तारबाहर थाना क्षेत्र में 2 अज्ञात आरोपियों ने आतंक मचाते हुए घटना को अंजाम दिया है जिन्हें पुलिस पेट्रोलिंग का भी डर नही था, जो बीच सड़क पीड़ित से मारपीट करते हुए लूटपाट को अंजाम देते रहे। मिली जानकारी के अनुसार कंस्ट्रक्शन कालोनी निवासी रेलवे कर्मचारी मोहम्मद इजराइल देर रात 1:40 बजे ड्यूटी से वापस लौट रहे थे,

जो पैदल ही घर जा रहे थे, तभी तारबाहर ग्राउंड उर्दू स्कूल के पास पहुँचे थे, जहाँ स्कूटी सवार 2 अज्ञात आरोपी अपना चेहरा गमछे से ढंके पास पहुँचे और बैग छिनने की कोशिश करने लगे इस उन्होंने प्रार्थी को जमीन पर भी गिरा दिया मारपीट करने लगे जो जब बैग नही छीन पाए तो मोबाईल लूट कर चाकू से हमला कर भाग निकले, जिसके बाद पीड़ित रेलवेकर्मी जैसे तैसे घर तक पहुँचे फिर रेलवे हॉस्पिटल जहां अपना उपचार कराए। घटना की शिकायत उन्होंने तारबाहर थाने में की है।

खुलेआम घूम रहे आरोपी….चाकूबाजी की घटनाएं हो रही आम

जिले में इनदिनों चाकूबाजी की घटनाएं आम होने लगी है, जो यहाँ के रहवासियों के लिए अब चिंताजनक होते जा रही है, हालांकि पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेती है। लेकिन मामले थमने का नाम नही ले रहे है, अब देर रात ड्यूटी से लौटने वाले लोगों को भी किसी भी वक्त कोई भी अप्रिय घटना का सामना करना पड़ सकता है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है, इधर पुलिस चेकिंग और पेट्रोलिंग की भी पोल खुलती नजर आ रही है, तभी तो जगह जगह लूटपाट, चाकूबाजी की घटनाओं को अपराधी बेखौफ अंजाम दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेंदरी की 4 एकड़ जमीन पर विवाद: 21 लाख की अग्रिम राशि के बाद भी अन्य को बिक्री की कोशिश का आर... बिलासपुर: फरार दीपक डहरिया उर्फ फोसो की तलाश तेज, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम नूतन चौक में तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर से बुजुर्ग की मौत..वाहन चालक मौके से हुए फरार, VIDEO :- गरबा की आड़ में सिगरेट-पिस्टल का प्रदर्शन पड़ा भारी, वायरल वीडियो पर बिलासपुर पुलिस का एक्श... VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ...