बेलतरा

सीबीएसई बोर्ड 10 वीं में अवनि जायसवाल ने 95% लाकर परिवार का नाम किया रोशन…क्षेत्रवासियों ने दी शुभकामनाएं

रमेश राजपूत

बिलासपुर :— केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (अंग्रेज़ी ) बोर्ड के 10वीं के परिणाम सोमवार को घोषित कर दिए गए। 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में अवनि जायसवाल ने 95% लाकर समाज व परिवार का नाम रोशन किया। परिवार वाले, टीचर व मित्र सभी ने फ़ोन कॉल व सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। सभी ने अवनि की सफलता पर माता पिता को बधाई दी है।अवनि जायसवाल इंटेलिजेंट पब्लिक स्कूल रतनपुर में पढ़ती हैं।

पत्रकार उमलेश जायसवाल की बेटी हैं और माता शिवांगी जायसवाल बेलतरा पंचायत की वार्ड पंच हैं। बचपन में मा ही पढ़ाती थी। अवनि जायसवाल का मानना है कि उन्हें यह सफलता कड़ी संघर्ष से मिली है। उन्होंने कहा कि पिता मेरे पढ़ाई से संबंधित हर चीजो में ध्यान रखते है वो हमेशा चाहते है कि मेरे बच्चे एक अच्छी पोस्ट में जाए जहाँ वो लोगो की मदद करे जरूरतमंद की सेवा करे परिवार व क्षेत्र के लिए कुछ कर सके।मुझे उन्हीं से प्रेरणा मिली है। मेरी मम्मी पढ़ाई को लेकर मेरा पूरा ख्याल रखती थीं।

इस शानदार उपलब्धि को लेकर उनके पिता उमलेश जायसवाल का खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका कहना है कि उन्‍हें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। मेरी बेटी बिना ट्यूशन कोचिंग के सिर्फ सेल्फ स्टडी कर के ये मुकाम हासिल की है ।
मुझे विश्वास है की 12 वीं में इनका और प्रतिशत बढ़ेगा। हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य बच्चे पढ़कर एक अच्छे मुकाम में जाकर जरूरत मंद की सेवा करे। समाज व देश की सेवा करे हमेशा मैं अपने बच्चों को लेकर यह चाहता हूं और ये जरुर पूरा करेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...