मस्तूरी

खाद्य विभाग की कार्यवाही, क्षेत्र के 12 राशन दुकान निलंबित…. नजदीकी दुकानों से होगा राशन वितरण

उदय सिंह

मस्तूरी – नॉवल कोरोना वायरस के ख़ौफ़ के बीच लॉक डाउन को सफल बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने प्रदेश के सभी राशन दुकानों में दो महीने के राशन हितग्राहियों को मुहैया कराने निर्देशित किया है। इसके बाद भी दुकान संचालक अपने अड़ियल रैवये से बाज नही आ रहे है। दरसअल अंचल के अधिक्तर उचित मूल्य राशन दुकानों के संचालक प्रशासन के आदेशों को धता साबित करने में लगे थे। यही नही ग्रामीणों का आरोप है। कि गांव में स्थापित शासकीय उचित मूल्य के दुकान में मौका परस्त दुकान संचालक ने विश्व आपदा की इस घड़ी में भी राशन को तय रेट से अधिक में बेचा जा है। जिसकी शिकायत खाद्य निरीक्षक आशीष दीवान को मिली। जिसके आधार पर उन्होंने ब्लॉक के राशन दुकानों में दबिश दी। जहाँ दुकान संचालकों की अनियमितता उजागर हुई। जिसके आधार पर उन्होंने ब्लॉक के पांच दुकान संचालकों के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही प्रेषित किया है। इसके अलावा बैंक ड्राफ्ट राशि जमा नही करने वाले सात दुकानों पर भी फूड इस्पेक्टर के प्रतिवेदन पर एसडीएम मोनिका वर्मा ने निलंबित कर कार्यवाही करते हुए राशि के वसूली करने विभाग को निर्देशित किया है। जिसमे वतर्मान में ग्राम धनगवा, ठाकुरदेवा,बकरकुदा सहित मल्हार के शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालक शामिल है। उक्त दुकान संचालकों द्वारा फरवरी और मार्च महीने हुए राशन के आबंटन की राशि नही जमा कराई गई थी। जिसके आधार पर यह विभागीय कार्यवाही की गई है।

इन दुकान संचालकों के खिलाफ हुई कार्यवाही..

शासकीय राशन बेच कर पैसे डकारने वाले दुकान संचालकों के खिलाफ मस्तूरी एसडीएम ने कार्यवाही की है। जिनमे ग्राम खपरी,सोनसरी, जैतपुरी, करार,लिमतरा,केवटाडीह,चिस्दा के दुकान संचालक शामिल है।

दूसरे संचालकों को सौपी गई जिम्मेदारी..

मस्तूरी ब्लॉक के 12 दुकान संचालकों के खिलाफ हुई निलंबन की कार्यवाही के बाद ग्रामीणों को राशन उपलब्ध कराने की व्यवस्था खाद्य विभाग ने की है। क्षेत्र के खाद निरीक्षक आशीष दीवान ने गांव से लगे शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालकों को उक्त गांव में ही जाकर ग्रामीणों को राशन वितरित करने आदेशित किया है। ताकि लॉक डाउन के बीच ग्रामीणों को कोई भी समस्या ना हो

लापरवाही बरती तो बख्शा नही जाएगा..

मस्तूरी ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार अनिमितता की शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग ने अपने कान खड़े कर लिए है। इसको लेकर खाद निरीक्षक आशीष दीवान ने बताया कि शासकीय उचित मूल्य दुकानों में किसी भी गड़बड़ी की शिकायत मिली तो वह त्वरित कार्यवाही करंगे। इसको लेकर किसी भी दूकान संचालकों को बख्शा नही जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: घर से बिना बताए निकली 10 वर्षीय छात्रा लापता, सिविल लाइन पुलिस कर रही तलाश मल्हार: बिजली बंद होने का भरोसा देकर छत पर चढ़ाया मजदूर, 11 केवी की चपेट में आने से गई जान, तीन महीन... बिजली बिल जीरो, कमाई भी शुरू! पीएम सूर्यघर योजना से बदली उपभोक्ता की जिंदगी, बिलासपुर में 100 करोड़ ... कोटा: नवापथरा मोड़ पर मौत बनकर आया ट्रक, बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत, भाई घायल, मासूम बे... मल्हार:- चरित्र पर सवाल, विवाद और फिर मौत! महिला की आत्महत्या मामले में आरोपी जीजा गिरफ्तार, बिलासपुर :- खेत से घर लौट रही युवती के साथ दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से दोनों पैर कटे, पर... मल्हार: साइबर ठगी के पैसों का म्यूल खाता बना जरिया..5 शिकायतों से खुला राज, खाताधारक गिरफ्तार 'तुम्हारी वजह से हुए निलंबित' कहकर शिक्षक दंपती ने दूसरे शिक्षक को पीटा, शिकायत करने का लगाया आरोप, ... मौत बनकर दौड़ा मिनी पिकअप, मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों की दर्दनाक मौत...मुंगेली विधायक पुन्नूलाल... बच्चा खोया, मां अब भी बेखबर… पिता से अस्पताल मांग रहा 45 हजार का बिल! नवजात की मौत के बाद भी खत्म नह...