बिलासपुर

ईस्ट रेल कारीडोर परियोजना,44 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण पूर्ण…..एसईसीआर महाप्रबंधक ने ली बैठक

बिलासपुर- ईस्ट रेल कारीडोर परियोजना एक ज्वाइंट वेंचर परियोजना है एवं इस पर एसईसीएल, इरकान एवं राज्य सरकार के द्वारा संयुक्त रूप से लागत की राशि को साझा कर कार्य किया जा रहा है, बुधवार को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय स्थित कान्फ्रेंस हाल में महाप्रबंधक गौतम बनर्जी की उपस्थिति में सभी विभागाध्यक्षों एवं बिलासपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक सहित अधिकारियों के साथ ईस्ट रेल कारीडोर परियोजना से संबंधित मुद्दों पर बैठक का आयोजन किया गया, बैठक में मुख्य वाणिज्य प्रबंधक सैयद निशत अली के द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी विभागाध्यक्षों एवं संबंधित अधिकारियों को इस परियोजना से संबंधित एमओयू की शर्तो सहित अन्य सभी मुद्दों एवं जानकारियों पर चर्चा की गई ।

नई रेल लाइन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में महत्वपूर्ण रेल कारीडोर परियोजनाओं पर कार्य किए जा रहे है । इसी के अंतर्गत ईस्ट रेल कारीडोर परियोजना के प्रथम चरण में खरसियां से गरे पेलमा सहित धरमजयगढ़ तक 102 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा । इस परियोजना के अंतर्गत खरसियां से कोरीछापर तक 44 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण कार्य पूर्ण कर शुरुआती दौर में इस लाइन को मालगाड़ी के परिचालन के लिए अधिकारियों के निरीक्षण पश्चात फिट दिया गया है एवं इस पर मालगाड़ी का परिचालन दिनांक 12 अक्तूबर, 2019 से शुरू किया गया है । ईस्ट रेल कारीडोर परियोजना के अंतर्गत प्रथम चरण में खरसियां-घरघोड़ा-कोरीछापर- धरमजयगढ़ सहित घरघोड़ा से डोंगा महुआ, गरे पेल्मा तक 102 किलोमीटर नई रेल लाइन का निर्माण किया जा रहा है । नई रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत खरसिया से धरमजयगढ़ तक गुरदा, छाल, घरघोड़ा, कोरीछापर, कुरुमकेला, धरमजयगढ़, भालूमाड़ा एवं गरे पेलमा में 09 रेलवे स्टेशन बनाने की योजना है ।

इस परियोजना के प्रथम चरण की वर्तमान अनुमानित लागत लगभग 3055 करोड़ है एवं इस परियोजना की कुल लागत का एसईसीएल.64%, इरकान.26%ए एवं छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 10% की राशि संयुक्त रूप से साझा की जा रही है । ईस्ट रेल कारीडोर परियोजना के दूसरे चरण के अंतर्गत धरमजयगढ़ से उरगा तक 62.5 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण किया जाएगा । इस अवसर पर अपरमहाप्रबंधक प्रमोद कुमार, सभी विभागाध्यक्ष, सचिव, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे हिमांशु जैन, उपमहाप्रबंधक एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी साकेत रंजन सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे ।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत