मल्हार

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार पंचायत सचिव को लिया चपेट में, गंभीर रूप से घायल युवक की हुई मौत….मल्हार चौकी क्षेत्र की घटना

उदय सिंह

मल्हार – बुधवार शाम मल्हार चौकी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें सामने से आ रही तेज रफ़्तार रेत से भरी हाइवा ने बाइक सवार पंचायत सचिव को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए बिलासपुर रिफर किया गया था, लेकिन उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस मौके पर पहुंच आगे की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मल्हार चौकी क्षेत्र के अंतर्गत करियाताल (नेवारी) तालाब के पास मल्हार की ओर से पचपेड़ी की ओर जा रही बजाज प्लेटिना बाइक क्र. CG 10 AQ 0869 सवार पंचायत सचिव राजाराम कुर्रे पिता देवनारायण कुर्रे मस्तूरी जनपद के ग्राम पंचायत एरमसाही में सचिव के पद पर पदस्थ है।

जो अपने पंचायत का काम निपटाकर वापस अपने ससुराल ग्राम बिनौरी घर जा रहा था, तभी शाम 6 बजे के लगभग रेत से भरे हाईवा ने सामने से उसे अपनी चपेट में ले लिया जिससे सचिव राजाराम कुर्रे को गंभीर चोटें लगी और उसके दोनों पैर की हड्डी भी टूट गई ।

घटना की सूचना आसपास के लोगो ने मल्हार चौकी पुलिस को दी जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल राजाराम कुर्रे को एंबुलेंस की मदद से मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां घायल की गंभीर स्थिति होने पर बिलासपुर रिफर किया गया, जहां एक निजी हॉस्पिटल में उपचार के दौरान सचिव राजाराम कुर्रे की मौत हो गई है। मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने फरार अज्ञात हाईवा चालक के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर उसकी तलास में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
नक्सल क्षेत्र से 61 पुलिस निरीक्षकों की निकली जंबो लिस्ट...मैदानी क्षेत्रों में हुआ तबादला, बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि...