बिलासपुर

दुःखद हादसा:- पंप चालू करने तार को मुंह से छील रही 8 साल की मासूम आई करंट की चपेट में…मौके पर हुई दर्दनाक मौत

रमेश राजपूत

बिलासपुर – पंप चालू करने आठ साल की मासूम टुल्लू पंप के तार को मुंह से छील रही थी, इसी दौरान तार में करंट आ जाने से मासूम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा के रिकांडो अटल आवास में रहने वाली आरती वर्मा रोजी मजदूरी करती है। रविवार को वह अपनी आठ साल की बच्ची मनीषा को घर पर छोड़कर काम पर गई थी। इसी दौरान उनके घर का पंप खराब हो गया। बच्ची पंप चलाने के लिए टुल्लू पंप के तार को मुंह से छील रही थी। इसी दौरान तार में करंट आ गया। इससे बालिका का मुंह झुलस गया। बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने बच्ची का शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,