गौरेला पेंड्रा मरवाही

नृशंस हत्याकांड :- सरेराह सरफिरे युवक ने युवती की चाकू से गोदकर की हत्या….मौके पर मचा हड़कंप, बाइक से फरार हुआ आरोपी

रमेश राजपूत

जीपीएम – जिले में बुधवार दिन दहाड़े युवती की हत्या का मामला प्रकाश में आया है। जहा काम की तलाश में गौरेला पहुंची युवती को आरोपी ने बड़ी ही बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। बीच सड़क पर आरोपी युवक ने चाकू से गले और पेट पर सात से आठ बार वार किया। जिससे मौके पर ही युवती की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गौरेला क्षेत्र के झगराखाड गांव निवासी रंजना यादव बुधवार को काम की तलाश में अपने रिश्तेदार के साथ स्कूटी से गौरेला पहुंची थी। दोनों स्टेट बैंक के सामने स्कूटी खड़ी कर वहीं पर खड़े थे। तभी अचानक एक युवक मुंह में गमछा बांधे वहां पहुंचा।

पहले उसने युवती से कुछ बात की फिर अचानक अपने पास रखा धारदार हथियार निकाला और रंजना पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले के बाद युवती वही गिर गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हत्या की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक कुछ देर तक वहीं खड़ा रहा। चाकू को अपने गमछे से पोछा, फिर चाकू को अपनी बाइक की डिक्की में डालकर वहां से चला गया। इधर मामले में पुलिस सूचना पाकर जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप में काम करने वाला आरोपी दुर्गेश प्रजापति पूर्व से ही शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी बच्चे को जन्म देने के बाद ही भाग गई थी।

इसके बाद उसने दूसरी शादी की थी। उसकी दूसरी पत्नी घर पर ही है। घर पर पत्नी के होने के बाद भी आशिक मिजाज दुर्गेश ने तीसरी लड़की से प्रेम प्रसंग शुरू कर दिया था। प्रेम प्रसंग के दौरान ही आशंका है कि आरोपी ने अपने आप को अविवाहित बताकर रंजना यादव को अपने झांसे में लिया होगा। पर सच्चाई का पता चलने पर लड़की ने उससे किनारा करना शुरु कर दिया होगा। आज सुबह तक उसने पेट्रोल पंप में काम किया है। फिर किसी काम के बहाने छुट्टी लेकर मरवाही से गौरेला बाजार पहुंच गया और स्टेट बैंक के सामने बेदर्दी से हत्याकांड को अंजाम दे दिया। हत्या से पहले उसने मृतिका रंजन यादव का मोबाइल भी देखा। इसलिए आशंका जताई जा रही है कि मृतिका का किसी अन्य युवक से बातचीत शुरू हो गया होगा। जिसके चलते आक्रोशित युवक ने हत्या को अंजाम दे दिया। आरोपी फिलहाल गिरफ्तार नहीं हुआ है। जिसे गिरफ्तार करने के लिए चारों तरफ घेराबंदी कर जगह-जगह पुलिस दबिश दे रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम... पांच लाख का कर्ज चुकाया, फिर भी पैतृक जमीन पर नजर! सूदखोर प्रॉपर्टी डीलर की धमकी से दहशत में कोटवार,... तिफरा में मकान निर्माण के दौरान चोरी! ठेकेदार के घर से 4.34 लाख रुपये पार, दो युवकों पर FIR VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे...