बिलासपुर

गली गली में राम राज्य लाएंगे शिव सेना प्रत्याशी रेवती यादव को तीर कमान में बटन दबाएंगे….

रमेश राजपूत

बिलासपुर – निगम चुनाव के प्रचार प्रसार के अंतिम दिन भी क्षेत्र में धुआधार जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जहा निकाय चुनाव में तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही शिव सेना की महापौर प्रत्याशी रेवती यादव ने भी सरकंडा क्षेत्र में धुआधार जनसंपर्क अभियान चलाया। आपको बता दे कि नगर निगम महापौर में चुनाव अपने पुरजोर में है सभी आठ महापौर प्रत्याशी अपना भाग्य महापौर बनने व विकास लाने आजमा रहे है वही उनमे से रेवती यादव शिव सेना पार्टी से तीर कमान (धनुष बाण ) निशान पर महापौर की दौड़ में सबसे आगे दिख रही है , इसका सबसे प्रमुख कारण मूल ओबीसी वर्ग की महिला है, छत्तीसगढ़िया के साथ बिलासपुर का प्रतिनिधित्व कर रही है। सभी वार्डो में रेवती यादव का सतत संपर्क करीब करीब पूर्ण कर लिया है। जहा उनके साथ साथ आम जनता भी वार्डो की जर्जर स्तिथियो से वाकिफ है। ऐसे में संजीवनी बन कर उभरी रेवती यादव से बिलासपुर की जन मानस में उत्साह का संचार हुआ है। जनता का विश्वास जता रही है कि रेवती यादव को यादव समाज का जहा पूर्ण समर्थन मिल रहा है वही ओबीसी समुदाय भी अपना समर्थन दे रही है। साथ ही शिव सेना जो कि हिन्दू धर्म के समग्र उत्त्थान के लिए कार्य करती है का पूर्ण समर्थन मिल रहा है। चारो ओर समर्थन मिलने से यह स्पष्ट हो रहा है कि बिलासपुर की जनता जहाँ विकास कार्य के लिए नए प्रत्याशी को चुनने का मन बनाया है वही दूसरी ओर अन्य प्रत्याशियों को जिसमे मूल ओबीसी नही होने का प्रश्न चिन्ह लगे है,वही कुछ प्रत्याशी पर भूमाफिया राज चलाने का आरोप लगे है, कुछ डमी प्रत्याशी भी है जिसका पूरा लाभ नए प्रत्याशी रेवती यादव को मिल रहा है। शिव सेना कि महापौर प्रत्याशी रेवती यादव ने सभी से अपील की है। कि 11 फरवरी को जनता अधिक से अधिक अपने घरों से निकले और महिला सशक्तिकरण के लिए, बिलासपुर के सुव्यवस्थित विकास के लिए,नगर निगम की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए, कर्मचारियों की न्यायोचित मांग के लिए ,बिजली,सड़क,पानी की व्यवस्था के लिए अपना बहुमत रेवती यादव को तीर कमान निशान पर बटन दबाकर विजयी बनाए। रेवती यादव ने कहा कि भय,भूख ,भ्रस्टाचार ,भू माफिया राज का अंत करने के लिए मैं संघर्ष करूँगी मैं गली गली में राम राज्य की स्थापना करने की दिशा में कार्य करूँगी, झोपड़ी के भाग खुले ,राम जी घर घर मे आये राम राज्य की स्थापना के लिए कार्य करूँगी, मेरा बिलासपुर के युवा,महिला वर्ग,व्यपारी वर्ग,कर्मचारी वर्ग,हिंदू सेना के सभी विंग वर्ग,सामाजिक वर्ग से अपील है कि मुझे तीर कमान (धनुष बाण)का निशान जो कि राम जी के कंधे की शान भी है पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनावे मैं समग्र विकास के कार्यो को करने पूर्ण दृढ़ संकल्पित हूँ।

error: Content is protected !!
Letest
दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स... VIDEO:- श्मशान घाट में अघोरी की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल…तंत्र क्रिया के आरोप से मचा हड़कंप, ... बिलासपुर:- पचपेड़ी में रिश्तों का कत्ल! बाहर जाने से रोकती थी दादी, गुस्से में पोते ने लकड़ी के खुरे... जमीन गिरवी रखने के नाम पर धोखाधड़ी, डेढ़ लाख लेकर मुख्तियारनामा बनवाया और दूसरे को बेच दी एक एकड़ जम...