बिलासपुर

राशन दुकान संचालको की मनमानी…कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत,  दोषी पाए जाने पर 2 दुकान निलंबित, दर्जन भर दुकानदारों को नोटिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान घुटकू और लमेर के संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त शिकायत जांच करवाने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर और खाद्य नियंत्रक बिलासपुर को निर्देशित किया गया ।जिसके परिपालन में अनुविभाग तखतपुर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.), तखतपुर के द्वारा खाद्य निरीक्षक तखतपुर से जांच करवाया गया। जांच में घुटकू दुकान संचालक/विक्रेता गणेश नोनिया द्वारा राशन कार्डधारी को राशन देने दुकान में 3 बार बुलवाया जाना और कार्डधारी को परेशान व प्रताड़ित करने का शिकायत प्राप्त हुआ था। वहीं लमेर के आश्रित ग्राम नरोतीकापा में 146 राशन कार्डधारी को लमेर दुकान संचालक/विक्रेता दीपक यादव द्वारा समय में खाद्यान्न प्रदाय नहीं करने व दुकान नियमित नहीं खुलने, विक्रेता द्वारा मनमानी कर अनियमितता करने का शिकायत प्राप्त हुआ था। शासकीय उचित मूल्य दुकान घुटकू, लमेर के उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा जांच में अनियमितता पाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। उचित मूल्य दुकान संचालक घुटकू, लमेर का जवाब संतोषजनक और समाधान कारक नहीं पाया गया। शासकीय उचित मूल्य दुकान घुटकू ऍवम् लमेर में खाद्यान्न अनियमितता पाए जाने पर दुकान निलंबित कर दिया गया। निलंबन की कार्रवाई आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत किया गया। शासकीय उचित मूल्य दुकान घुटकू को राशनकार्ड धारी की सुविधा को दृष्टिगत करते हुए नवीन उचित मूल्य दुकान नरोतीकापा में व लमेर के दुकान को गोकुलपुर के उचित मूल्य दुकान में आगामी आदेश पर्यंत संलग्न किया गया है। शासकीय उचित मूल्य दुकान राजपुर, कुरेली, लिदरी, विजयपुर, कोपरा, सालहेकापा, पथर्रा, देवरीकला, सकेरी, देवतरा, सिंघनपुर, बेलगहना के संचालकों को छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत खाद्यान्न व्यपवर्तन/अनियमितता की प्रतिपूर्ति करने हेतू अनुविभागीय अधिकारी (रा.) तखतपुर के द्वारा दुकान संचालकों को निर्देशित किया गया है कि उक्त दुकान संचालकों द्वारा तय समय सीमा में खाद्यान्न प्रतिपूर्ति नहीं किए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कर राजस्व वसूली की कार्यवाही किया जावेगा।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...