छत्तीसगढ़बिलासपुर

दूसरे दिन भी किसी ने नहीं भरा पर्चा, 5 प्रत्याशियों के लिए खरीदे गए नाम निर्देशन पत्र

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

तीसरे चरण के चुनाव के लिए 23 अप्रैल को होने वाले मतदान के मद्देनजर अधिसूचना जारी होने के बाद शुक्रवार को दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। हालांकि शुक्रवार को 4 प्रत्याशियों के लिए नामांकन फॉर्म जरूर लिए गए। सुबह 11:00 बजे से नाम निर्देशन पत्र में लगे कर्मचारी तैनात बैठे नजर आए। सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अरुण साव यहां नामांकन फॉर्म लेने पहुंचे । भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के अलावा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अटल श्रीवास्तव के लिए उनके भाई अजय श्रीवास्तव ने नाम निर्देशन पत्र लिया। शुक्रवार को इन दोनों प्रत्याशियों के अलावा शिवसेना की संतोष कौशल ने भी नामांकन पत्र खरीदा। वहीं शुक्रवार को निर्दलीय प्रत्याशी सालिक राम जोगी ने भी नामांकन पत्र लिया है। शुक्रवार को ही राजू खटीक ने पांचवा नामांकन पत्र लिया। अब तक कुल 7 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।

चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच गिनती के लोगों को यहाँ दाखिला दिया जा रहा है। दोपहर 3:00 बजे तक नामांकन पत्र जमा करने का समय निर्धारित था, लेकिन दूसरे दिन भी कोई उम्मीदवार नामांकन दाखिल करने नहीं पहुंचा, हालांकि शाम 5:00 बजे तक नामांकन फॉर्म लेने वालों का इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद है यह संख्या और भी बढ़े।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...