जांजगीर चाँपा

अवैध नशीली टैबलेट की खेप पहुँचाने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…कब्जे से 42 हजार की प्रतिबंधित दवाएं जब्त,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जांजगीर-चांपा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से नशीली दवाओं की बिक्री के लिए परिवहन करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान सन्नू कश्यप 33 वर्ष निवासी ग्राम मुड़पार, थाना नवागढ़, जिला जांजगीर-चांपा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति केरा रोड स्थित पुलिस पेट्रोल पंप के पास बुलेट मोटरसाइकिल में भारी मात्रा में नशीली टैबलेट रखकर बिक्री के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना पर थाना जांजगीर और साइबर टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।

जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से कुल 4320 नग पाइवोन स्पा प्लस नशीली टैबलेट, जिसकी अनुमानित कीमत 42,768 बताई जा रही है, एक बुलेट मोटरसाइकिल, 8,000 नगद राशि और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 21(सी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत कार्रवाई की गई तथा उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मणिकांत पांडे थाना प्रभारी जांजगीर, सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र डिक्सेना, थाना स्टाफ, तथा सायबर टीम प्रभारी सागर पाठक एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,