बिल्हा

पुलिस की जुआरियो पर बड़ी कार्रवाई, दो अलग अलग स्थानों से 8 आरोपी गिरफ्तार…41 हजार नगद और ताशपत्ती जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर- जिले की बिल्हा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग मामलों में कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 52 पत्तों की ताश, जुआ खेलने की सामग्री और कुल 41,280 रुपये नगद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा अनिता प्रभा मिंज के मार्गदर्शन में टीम ने छापेमारी की।

पहली कार्रवाई – एठुलकांपा बांध के पास

बिल्हा थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम एठुलकांपा में बांध के किनारे कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर रेड की और दो व्यक्तियों को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों में शिवप्रसाद जोशी 50 वर्ष, निवासी पेण्ड्री, थाना सरगांव, जिला मुंगेली और हरिदास घृतलहरे 70 वर्ष, निवासी तोरला, थाना सरगांव, जिला मुंगेली शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 52 पत्तों की ताश, जुआ खेलने की सामग्री और 26,780 रुपये जब्त किए।

दूसरी कार्रवाई – गोढ़ी श्मशान घाट पर

मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम गोढ़ी स्थित श्मशान घाट पर कुछ लोग सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने वहां दबिश देकर छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 52 पत्तों की ताश, जुआ खेलने की सामग्री और 14,500 रुपये बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम –

राजू मनहर 45 वर्ष, सेवती, थाना बिल्हा

संजय जांगड़े 34 वर्ष, पौंसरी, थाना बिल्हा

मनीष कुमार वर्मा 30 वर्ष, उमरिया, थाना बिल्हा

जितेंद्र रजक 24 वर्ष, देवकिरारी, थाना बिल्हा

मुकेश ध्रुव 30 वर्ष, देवकिरारी, थाना बिल्हा

कमल लहरे 35 वर्ष, गुमा, थाना बिल्हा

पुलिस ने इन आरोपियों के खिलाफ धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया और इसके अतिरिक्त धारा 170 बीएनएसएस के तहत भी कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय कार्यपालिक दंडाधिकारी के आदेश पर केंद्रीय जेल बिलासपुर भेज दिया गया।

पुलिस की सख्ती जारी

पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि जिले में निजात अभियान और ऑपरेशन प्रहार के तहत जुआ-सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस जनता से भी अपील कर रही है कि वे इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, जिससे समाज में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...