छत्तीसगढ़बिलासपुर

अरपा को बचाने एक बार फिर उद्गम से संगम तक की यात्रा पर निकलेंगे अरपा के रखवाले

अरपा बचाओ यात्रा 25 मई को सुबह 8 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन के पास से प्रारम्भ होगी जो मंगला, घुटकू, लमेल ,भैसाझार होते हुए पेंड्रा पहुचेगी,जहाँ शाम 5 बजे सभा होगी

सत्याग्रह डेस्क

जीवनदायिनी अरपा नदी को बचाने बिलासा कला मंच के सदस्यगण प्रतिवर्ष उद्गम से संगम तक की जनजागरण यात्रा करते है,जो 25 मई से प्रारंम्भ होकर 27 मई 2019 समाप्त होगी।।
अरपा बचाओ अभियान के संयोजक डॉ सोमनाथ यादव ने बताया कि गत 12 साल से तीन दिनी यात्रा का उद्देश्य लोगो मे जनचेतना जागृत करना है। यह जागरण यात्रा अरपा नदी के उद्गम स्थल के साथ सम्पूर्ण अरपा नदी को बचाने के लिए है, ये यात्रा अरपा की सहायक नदी- नालों को बचाने के लिए है,यह यात्रा कुआँ – तालाबों को, खेतों को, पेड़ों को बचाने के लिए है।
इस यात्रा के दौरान अरपा नदी के किनारे बसे गांवों में हैंडबिल वितरण, नुक्कड़ सभा, हस्ताक्षर अभियान और मंच के कलाकारों द्वारा गीत,संगीत के माध्यम से जनजागरण किया जाएगा। वही पत्र लिखो अभियान के तहत प्रधानमंत्री एवम मुख्य मंत्री के नाम एक हजार लोगों से पोस्टकार्ड भी लिखवाई जाएगी।। अरपा बचाओ यात्रा 25 मई को सुबह 8 बजे राघवेंद्र राव सभा भवन के पास से प्रारम्भ होगी जो मंगला, घुटकू, लमेल ,भैसाझार होते हुए पेंड्रा पहुचेगी,जहाँ शाम 5 बजे सभा होगी। 26 मई को सुबह 8 बजे अरपा नदी के उद्गम स्थल अमरपुर से यात्रा पुनः प्रारम्भ होगी,

जो खोडरी, खोंगसरा, शक्तिघाट होते हुए दोपहर 1 बजे बेलगहना पहुचेगी यहाँ सभा के पश्चात यात्रा आगे बढ़ेगी जोगीपुर, चपोरा होते हुए शाम 4 बजे रतनपुर पहुचेगी यहां नदी तालाबों पर संगोष्ठी होगी। ततपश्चात रात्रि 7 बजे अरपा रिवरव्यू प्रताप टाकीज के पास बिलासपुर में सभा पश्चात समाप्त होगी। 27 मई को सुबह 8 बजे बिलासपुर से यात्रा आगे बढ़ेगी जो जूना बिलासपुर ,तोरवा ,दो मुहानी, सिलपहरी,मंगला – पासीद होते हुए अरपा -शिवनाथ नदी संगम स्थल पर पहुच कर समाप्त होगी। यात्रा में डॉ सोमनाथ यादव, डॉ सुधाकर बिबे, प्राण चड्डा, अजय शर्मा, राजेन्द्र मौर्य, महेश श्रीवास,देवानंद दुबे,रामेश्वर गुप्ता, अश्वनी पांडेय,ओमशंकर लिबर्टी,मनोहर दास मानिकपुरी, उमेन्द्र यादव,राजू रावेल, थानुराम लशहे, महेंद्र ध्रुव, नितेश पाटकर,प्रदीप कोसले आदि शामिल रहेंगे।

error: Content is protected !!
Letest
न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट...