बिलासपुर

मोहर्रम के दौरान हथियार लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार…धारदार चापड़ और 2 चाकू जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – मोहर्रम त्यौहार में चापड़ लहराने वाले आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से 01 नग लोहे का चापड़, 02 नग स्टील का चाकू बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली पुलिस को बुधवार को सूचना मिली कि मीला की मोहर्रम त्यौहार दौरान कुछ लडके हटरी चौक लाईफ केयर हॉस्पिटल जूना बिलासपुर के पास अपने हाथ में धारदार चाकू व हथियार लेकर घूम रहे हैं एवं उसे लहराकर राहगिरों, आम लोगों को डरा धमका रहे है। जिसपर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर लाईफ केयर हास्पिटल के पास सिटी कोतवाली निवासी जुनैद हुसैन,अनम हुसैन और हटरी चौक निवासी अमन हुसैन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जिनके कब्जे से पुलिस ने 01 नग लोहे का चापड़, 02 नग स्टील का चाकू जब्त किया। जिनके खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है। उक्त कार्यवाही पर थाना प्रभारी निरीक्षक एस. आर. साहू, सउनि गजेन्द्र शर्मा, सउनि बसंत कुमार साहू, प्रआर आदिले आर. रतनाकर सिंह, टंकेश साहू, लगन खाण्डेकर एवं सैय्यद नूरूल कादीर का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार,