बिलासपुर

ऑनलाइन चाकू, छुरी मंगाने वालो की बिलासपुर पुलिस ने निकाली कुंडली….10 फरवरी तक थाने में जमा करने  निर्देश वरना होगी आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर – पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लूडार्ट, एक्सप्रेसवे, मीशो आदि के मैनेजरों के साथ बैठक की। इस बैठक में ऑनलाइन माध्यम से चाकू की बिक्री और डिलीवरी को लेकर चर्चा की गई। बैठक में बीते एक वर्ष के दौरान बिलासपुर जिले में ऑनलाइन माध्यम से चाकू मंगवाने वाले ग्राहकों की जानकारी एकत्रित की गई। प्राप्त जानकारी को संबंधित थाना प्रभारियों को भेज दिया गया है। पुलिस ने ऐसे सभी ग्राहकों से 10 फरवरी 2025 तक अपने थाना क्षेत्र में चाकू जमा या चेक कराने की अपील की है। थाना प्रभारी जमा किए गए चाकू की जांच करेंगे। यदि घरेलू उपयोग हेतु प्रतीत होता है, तो उसे संबंधित व्यक्ति को वापस कर दिया जाएगा। लेकिन यदि चाकू संदिग्ध या गैर-कानूनी उद्देश्य से खरीदा गया पाया गया, तो सुरक्षा के मद्देनजर उसे थाना में जमा कर लिया जाएगा। यदि 10 फरवरी 2025 तक ग्राहक स्वयं चाकू जमा नहीं करते हैं, तो पुलिस विभाग द्वारा औचक निरीक्षण किया जाएगा और शस्त्र अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि कानून का पालन करें और किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सहयोग करें।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- रफ्तार ने उजाड़ दी जिंदगी... ट्रक की भीषण टक्कर से बाइक चालक की दर्दनाक मौत, 8 साल के मासू... शराब तस्करी मामले में 1.5 लाख की कथित लेन-देन का खुलासा... प्रशिक्षु उप निरीक्षक समेत पांच पुलिसकर्म... बिलासपुर - मस्तूरी मार्ग पर सड़क किनारे गड्ढे में मिला युवक का शव, हादसा या साजिश, जांच में जुटी पुल... VIDEO:- छठ घाट पर उमड़ा आस्था का महासैलाब…हजारों श्रद्धालुओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्पित किया अर्... छठ घाट पर सेवा और श्रद्धा का संगम, डॉ. धर्मेंद्र दास ने परिवार के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य, श्रद... प्रयागराज से ब्राउन शुगर लाकर मुंगेली में खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने चार तस्करों को दबोचा, ऑपरेशन ... नाबालिग का गर्भपात कराने वाली महिला डॉक्टर गिरफ्तार, भ्रूण अरपा नदी में फेंककर मिटाए साक्ष्य! दुष्कर... तिफरा काली मंदिर के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, स्कूटी और ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 3 घायल, एक अ... धान खरीदी महाअभियान: अन्नदाताओं के स्वागत में सजकर तैयार जिले के 154 केंद्र..1.36 लाख किसानों ने करा... बिलासपुर: लक्ष्मी विसर्जन के दौरान मचा बवाल... हिर्री पुलिस ने 7 युवकों पर की कार्रवाई