बिलासपुर

घर पहुँच सेवा के साथ समस्याओं के समाधान के लिए की जाएगी विशेष व्यवस्था…वार्ड 05 के भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी ने कहा जनसेवा में रहेंगे सदैव तत्पर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर निगम चुनाव की सरगर्मी बढ़ती जा रही है, और वार्ड क्रमांक 05, डॉ. खूबचंद बघेल नगर में भाजपा प्रत्याशी राजेश त्रिवेदी को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। वार्डवासियों में उनके प्रति गहरी आस्था देखी जा रही है, और उनके प्रचार अभियान को जबरदस्त जनसमर्थन मिल रहा है।

“बाहरी” होने के आरोपों को जनता ने किया खारिज

विरोधी दलों ने राजेश त्रिवेदी पर “बाहरी” होने का आरोप लगाया, जिसे वार्डवासियों ने पूरी तरह खारिज कर दिया। त्रिवेदी ने स्पष्ट किया कि उनका घर यदुनंदन नगर और आर्य कॉलोनी में स्थित है, जो वार्ड क्रमांक 05 का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से जनता की सेवा कर रहे हैं और प्रतिदिन अपने कार्यालय में नागरिकों की समस्याएं सुनते हैं। जो बाहरी होने का आरोप लगा रहे है वह खुद दूसरे वार्ड में रहते है।

जनसेवा में सदैव तत्पर

राजेश त्रिवेदी ने हमेशा वार्डवासियों की सहायता की है, चाहे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना हो या व्यक्तिगत संकट में मदद करनी हो। उनके समर्थकों का कहना है कि वे हर समय लोगों के सुख-दुख में शामिल रहते हैं, इसलिए जनता अब उन्हें समर्थन दे रही है।

व्यवस्थित सेवा और विकास का वादा

चुनाव प्रचार के दौरान त्रिवेदी ने घोषणा की कि यदि वे पार्षद चुने जाते हैं, तो वार्डवासियों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उनकी टीम सुबह दस्तावेज एकत्र करेगी और शाम तक कार्य पूर्ण कर नागरिकों को दस्तावेज सौंपेगी।

“सेवा का संकल्प, लालच से दूर”

त्रिवेदी ने कहा कि वे केवल सेवा के उद्देश्य से चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि कुछ लोग स्वार्थ के लिए मैदान में हैं। वार्डवासियों ने भी उन्हें पूर्ण समर्थन देने का संकल्प लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और...