रायगढ़

फिर पकड़ी गई अवैध कबाड़ की खेप…एक पिकअप से 1 टन कबाड़ जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – अवैध कबाड़ परिवहन कर रहे पिकअप को कोतरारोड पुलिस ने पकड़ा है। जिसमे से पुलिस ने एक टन कबाड़ जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग के पिकअप वाहन में लोहे छड़ के टुकड़े अवैध कबाड़ को धनागर की ओर से रायगढ़ की ओर जा रही है। जिसपर कोतरारोड पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर मौके पर दबिश दी। जहा कोसमनारा तिराहा पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच किया गया। इस दौरान सफेद रंग के पिकअप क्रमांक सीजी 13 ए.आर.- 5781 को रोककर चेक किया गया। जिसमे करीब एक टन कबाड़ था। पुलिस के जांच में पता चला कि पिकअप में गढउमरिया निवासी ड्राइवर राजेश गुप्ता के पास कोई भी वैध दस्तावेज नहीं थे। जिसपर गाड़ी को जब्त कर मामले में धारा 35(क),(ड) BNSS, 303(2) BNS के तहत कार्यवाही की गई है। कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक बाबूलाल पटेल, आरक्षक टिकेश्वर यादव शामिल थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...