बिल्हा

बिलासपुर मर्डर: दिनदहाड़े जमीन विवाद में सिरफिरे युवक ने बुजुर्ग को हंसिया से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में एक बुजुर्ग की दिनदहाड़े सरेराह हंसिया से काटकर नृशंस हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। जहां जमीन विवाद से उपजे रंजिश को मिटाने सिरफिरे युवक ने बीच बाजार पर 70 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या कर दी। यह पूरा मामला बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरतोरी का है। जहां शुक्रवार शाम को गणपति कौशिक बाजार चौक गया हुआ था। जहां शाम को अचानक वृद्ध गणपति कौशिक का पड़ोसी चिन्टू उर्फ मनोज कौशिक मौके पर पहुंच वृद्ध गणपति कौशिक पर हंसिया से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

जिससे वृद्ध के गला, सिर,कान,हाथ पर वार किया गया। जिससे मौके पर ही बुजुर्ग की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पाकर बिल्हा पुलिस मौके पर पहुंच आरोपी चिन्टू उर्फ मनोज कौशिक को गिरफ्तार कर लिया है। वही मृतक के बेटे रामअवतार कौशिक ने मामले में शिकायत दर्ज कराते हुए बिल्हा पुलिस को बताया कि ग्राम बरतोरी में भूपेंद्र कौशिक के घर के पीछे उनका घर है। जिसके घर के बगल से प्रार्थी के घर आने जाने का रास्ता करीब 40 फीट था,

भूपेंद्र कौशिक द्वारा रास्ता मे अवैध कब्जा कर लेने मकान बना लेने से प्रार्थी के बाबू जी व उनके बीच आये दिन वाद विवाद होता था, रास्ता मे अवैध कब्जा के नाम पर तहसील न्यायालय बिल्हा में प्रकरण चल रहा है, तहसीलदार बिल्हा के द्वारा करीब 15 दिन पहले भूपेन्द्र कौशिक के द्वारा रास्ता मे अवैध कब्जा कर बनाये गये मकान को तहसीलदार द्वारा कब्जा मुक्त किया गया। जिसके बाद से ही भूपेंद्र कौशिक का बेटा चिन्टू उर्फ मनोज कौशिक मृतक गणपति कौशिक के साथ रंजिश रखे हुए थे। इसी बीच शुक्रवार को गणपति कौशिक बाजार चौक मयंक वाइंडिंग दुकान के पास किसी काम से गए हुए थे। जहां मौका देखकर चिन्टू उर्फ मनोज कौशिक ने अपनी रंजिश मिटाने बुजुर्ग पर सरेराह हंसिया से हमला कर उनके गले सहित शरीर के अन्य हिस्सों में वार कर नृशंस हत्या कर दी।

इधर मामले में बिल्हा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुजुर्ग की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पोस्टमार्टम पश्चात शव को परिजनों को सौप आगे की जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...