बिल्हा

झोलाछाप डॉक्टर द्वारा अवैध रूप से संचालित 17 क्लीनिक पर छापेमारी कर तत्काल बंद करने की गई कार्रवाई…. राजस्व विभाग मार रहा छापा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अनुविभाग बिल्हा अंतर्गत झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा अवैध रूप से संचालित क्लीनिक / दवाखाना को राजस्व अधिकारियों द्वारा सील बंद करने की कार्यवाही किया जा रहा है । इसी अनुक्रम में तहसील बोदरी अंतर्गत अतिरिक्त तहसीलदार बोदरी द्वारा अवैध रूप से संचालित श्यामलाल दीक्षित / लक्ष्मीकांत दीक्षित बोदरी , विधान चक्रवर्ती बोदरी , विष्णु पाल धमनी को सील किया गया। वही संतोष सूर्यवंशी धमनी एवं धर्मप्रकाश जायसवाल धमनी के समान को जप्त किया गया एवं सुपूर्द किया गया ।

कृष्ण कुमार साहू कड़ार , निरीक्षण के दौरान दवाई नहीं पाई गई , जितेन्द्र वर्मा कड़ार सामान जप्त किया एवं पावती को सुपूर्द किया गया । डॉ . विनोद कुमार दीक्षित सेंवार ( BHMS ) अवैध सामान नहीं पाया गया एवं डिग्री वैध पाई गई , वासूदेव निर्मलकर / वासू मेडिकल सेंवार सील किया गया । तहसील बिल्हा अंतर्गत लक्ष्मण यादव झोलाछाप चिकित्सक बरतोरी के अवैध क्लीनिक को सील किया गया , विकाश शर्मा की जैश्रीराम क्लीनिक बरतोरी को सील किया गया , सोमनाथ पिता रामनाथ की अवैध क्लीनिक बरतोरी को सील किया गया ,

शत्रुहन मरावी मुरकुटा , केजराम पटेल मुरकुटा दोनों के पास प्राईवेट प्रेक्टिस करने की डिग्री और न ही सर्टिफिकेट पाया गया दवाई व इंजेक्शन को जप्तीनामा में लेकर भविष्य में प्राईवेट प्रेक्टिस नहीं करने की चेतावनी दी गई । मनमोहन कौशिक दगौरी के द्वारा घर पर ही बिना किसी डिग्री या लाईसेंस के अवैध क्लीनिक संचालन किया जा रहा था दवाई एवं इंजेक्शन को जप्ती बनाकर सील बंद किया गया । नंदकुमार कौशिक दगौरी सील बंद किया गया ।

दिलीप सरकार दगौरी मौके पर दवाई जप्ती कर सील बंद किया गया । अनुविभाग बिल्हा में कुल 17 अवैध रूप से झोलाछाप डॉक्टरों द्वारा संचालित दवाखाना / क्लीनिक को सील करने की कार्यवाही किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...