स्वास्थ्य

रविवार को सिंधी कॉलोनी पूज्य पंचायत भवन में रक्तदान और स्वास्थ्य परामर्श शिविर का होगा आयोजन

डेस्क

इस रविवार को स्पॉट डोनर ब्लड ग्रुप बिलासपुर द्वारा सिंधी कॉलोनी स्थित पूज्य पंचायत भवन में रक्तदान शिविर और निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श की व्यवस्था की गई है। बिलासपुर के ब्लड बैंक में भी लगातार रक्त की कमी देखी जा रही है, जिसे देखते हुए कई समाजसेवी संगठनों द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन्हीं कोशिशों के तहत शहर के जागरूक युवाओं के संगठन स्पॉट डोनर ब्लड ग्रुप द्वारा एक बार फिर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी के साथ आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविर में शहर के ख्यातिलब्ध 8 विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। जिसमें डॉक्टर जी के मित्तल ,आयुर्वेद चिकित्सक डॉ प्रीति मित्तल ,चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आलोक सुल्तानिया, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर स्वेता मिश्रा सबलानी, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संतोष गेमनानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राकेश जुनेजा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर लक्ष्मीकांत कश्यप, होम्योपैथी चिकित्सक डॉक्टर के के श्रीवास्तव के साथ ब्लड प्रेशर और मधुमेह जांच के लिए लव श्रीवास्तव और बीएमआई जांच के लिए नरेंद्र साहू शिविर में मौजूद रहेंगे। यहां महिला रक्त दाताओं के लिए पृथक व्यवस्था भी की गई है ताकि वे सुविधाजनक ढंग से रक्तदान कर सके। वहीं विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की मौजूदगी से इस शिविर में क्षेत्र के लोग विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परामर्श भी हासिल कर पाएंगे। शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक रक्त संग्रहण का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखकर शिविर में शामिल होने वाले सभी रक्त दाताओं को निशुल्क पौधा भी प्रदान किया जाएगा वही रक्तदान करने वालों को संस्था सर्टिफिकेट भी प्रदान करेगी। स्पॉट डोनर ब्लड ग्रुप ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने के साथ पर्यावरण सुरक्षा के लिहाज से कम से कम एक पौधा लगाने की भी अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट,