बिलासपुर

कोरोना संक्रमण का बढ़ा दायरा अब निगल रहा जीवन, पॉजिटिव मरीजों की पहचान के साथ बढ़ रहे मौत के मामले…फिर 9 संक्रमितों ने तोड़ा दम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – न्यायधानी में कोरोना का स्वरूप अब भयावह रूप लेने लगा है। कोरोना संक्रमण ने मरीजो के मौत की गति बढ़ा दी है। इसी कड़ी में मंगलवार को भी जिले में 9 संक्रमित मरीजो की मौत हुई है। जिनमे चार बिलासपुर और पांच अन्य जिले के है। जिन्हें मिलाकर अब जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या 92 पहुंच गई है। चुचुहियापारा वार्ड नंबर-7 गणेश नगर अन्नपूर्णा कालोनी में रहने वाले 40 वर्षीय पुरुष ने सिम्स में दम तोड़ा। सिम्स में दूसरी मौत कुदुदंड में रहने वाली 60 वर्षीय महिला की मौत हुई है। तखतपुर निवासी 54 वर्षीय महिला ने आरबी अस्पताल में दम तोड़ा है। इसके अलावा रेलवे स्टेशन निवासी 48 साल के पुरुष की भी सिम्स में मौत हुई। इनमें दो मृत मरीजो के शव का आरटीपीसीआर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आना बाकी है। इसके अलावा अन्य जिले से पांच मरीजो की मौत जिले में हुई है। इनमें वार्ड नंबर 7 केसवहीबुधा शहडोल निवासी 32 वर्षीय पुरुष की कोविड अस्पताल में मौत हुई है। वहीं कोविड अस्पताल में 62 वर्षीय बुजुर्ग ने भी दम तोड़ा है जो जांजगीर चांपा का रहने वाला है। वहीं  भाटापारा में रहने वाली 55 वर्षीय महिना ने अपोलो में दम तोड़ा है। इसके अलावा कटघोरा निवासी 46 वर्षीय पुरुष की मौत भी अपोलो में हुई है। अपोलो में तीसरी मौत एनटीपीसी कालोनी कोरबा पाली में रहने वाले 61 वर्षीय पुरुष की हुई है। दूसरे जिले के पांच मरीजों ने भी बिलासपुर में दम तोड़ा है।

error: Content is protected !!
Letest
आईएएस ट्रांसफर:- छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों के प्रभार में बड़ा बदलाव...कई जिले के कलेक्टर भी बद... 25 फीट ऊंचाई से गिरा मजदूर, दर्दनाक मौत... सीपत की बोरी फैक्ट्री में सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, तेज़ रफ्तार बनी मौत का कारण... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दो दोस्तों की मौत, एक घायल सीपत:- पत्नी को जहर पिलाकर हत्या की कोशिश... चरित्र शंका में दिया घटना को अंजाम, आरोपी पति गिरफ्तार मामूली विवाद का खूनी अंजाम... लापता युवक की मिली थी लाश, गला दबाकर उतारा था मौत के घाट, 2 आरोपी गिरफ... केंद्रीय जेल में विचाराधीन बंदी की मौत...हार्ट अटैक की आशंका, मस्तूरी क्षेत्र का था निवासी, जनदर्शन में पहुँचे 100 से अधिक मामले... बिनौरी में पीएम आवास राशि गबन तो बिल्हा में पेयजल संकट, मस्तूरी:- धारदार चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार... कब्जे से धारदार हथियार और वाहन जब्त न्यायधानी में नकली सामानों का जाल...व्यापार विहार में लाखों की फर्जी एवरेस्ट मसालों की खेप जब्त, सप्... मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर