मल्हार

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने वाले सास, ससुर और पति गिरफ्तार…प्रताड़ना से तंग आकर गर्भवती नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी

उदय सिंह

मल्हार  – चौकी क्षेत्र अंतर्गत भगवानपाली निवासी रामसनेही राय की पत्नी संध्या राय की मौत 30.12.22 को हो गई थी, मौत की वजह संदेहास्पद होने की जानकारी मृतिका के पिता अशोक भारद्वाज ने पुलिस को दी थी, जिस पर पुलिस ने प्रक्रिया के तहत पंचनामा, पोस्टमार्टम कराया, जिसमें मृतिका के गले मे फंदे का निशान पाया गया, वही जब पूछताछ की गई तो पाया गया कि मृतिका को खाना नही बनाने, काम नही करने जैसे बातों को लेकर सास ससुर और पति द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था,

जिस पर मृतिका ने घटना दिनांक को गमछे का फंदा बनाकर अपने कमरे के पटाव में लगे लकड़ी के कड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या करना पता चला, जिस पर पुलिस ने धारा 306, 34 भादवि का अपराध घटित होना पाए जाने पर पति रामसनेही राय पिता गोवर्धन राय उम्र 19 वर्ष, ससुर गोवर्धन राय पिता झनिक राम राय उम्र उम्र 67 वर्ष , सास रमशिला बाई राय पति गोवर्धन राय उम्र 55 वर्ष निवासी भगवानपाली चौकी मल्हार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण के संपूर्ण कार्यवाही में तत्कालीन थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक नूपुर उपाध्याय उपनिरीक्षक प्रताप सिंह ठाकुर सहायक उपनिरीक्षक हेमंत पाटले प्रधान आरक्षक विश्वास पाते, प्रधान आरक्षक प्रियादास केसकर, आरक्षक मुरित राम बघेल, आरक्षक सुनील दिवाकर, आरक्षक रोहित टंडन की विशेष भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच कैदियों की फोटो खींचने से रोका तो जेल प्रहरी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी, दोनों आरो... राजीव प्लाजा की मोबाइल पार्ट्स दुकान में 1.22 लाख का माल गायब, स्टॉक मिलान में खुलासा; तीन कर्मचारिय... घर में घुसकर CCTV कैमरे और कार के चाबी की चोरी.... फिर सुबह शो-रूम के पास धू-धूकर जलती मिली कार मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र...